14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाड़ौती में बदला मौसम का मिजाज, यहां गिरे बेर के आकार के ओले

पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मंगलवार को हाड़ौती में कई क्षेत्रों में धूलभरी आंधियां चली। कई जगह बरसात हुई।

2 min read
Google source verification
ole

कोटा . पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मंगलवार को हाड़ौती में दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला। कई क्षेत्रों में धूलभरी आंधियां चली। कई जगह बरसात हुई। केशवरायपाटन क्षेत्र में चने व बेर के आकार के ओले भी गिरे। इसके चलते हाड़ौती में तापमापी का पारा गिर गया। मौसम विभाग का मानना है कि आगामी 5 दिन तक बादल छाए रहेंगे। आंशिक क्षेत्र में धूलभरी हवाएं भी चल सकती है।

कोटा शहर में सुबह बादल छाए रहे। दोपहर को धूप का असर रहा। दोपहर बाद करीब तीन बजे 15-18 किलोमीटर की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चली। शहर के आंशिक क्षेत्र में बरसात भी हुई। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कोटा जिले के सांगोद, कुंदनपुर, सीमल्या, सुल्तानपुर, अयाना, इटावा क्षेत्र में भी शाम को तेज हवाएं चली। कई जगह पर बरसात हुई। कोटा शहर का अधिकतम 42.8, न्यूनतम 29.4 डिग्री हो गया।

राजस्थान के इस जिले में प्रेमी ने मचाया तांडव, प्रेमिका की दूसरी जगह शादी हुई तो 21 मकानों को लगा दी आग, मची चीख-पुकार

बारां शहर समेत जिले में दोपहर को तेज धूप व लू के थपेड़ों से लोगों का बुरा हाल रहा। दिनभर गमज़् हवा चलती रही। शाम करीब चार बजे बारां शहर, भंवरगढ़, छीपाबड़ौद क्षेत्र में धूलभरी हवाएं चली। बरसात भी हुई। बारां का अधिकतम तापमान 43, न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहा। बूंदी जिले में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। दोपहर बाद रामगंजबालाजी, बूंदी शहर, रोटेदा, भडेंडा, बासी, बरुंधन, केशवरायपाटन क्षेत्र तेज हवाएं चली। बरसात भी हुई। केशवरायपाटन में चने, बेर के आकार के ओले गिरे।

Read More: वट वृक्ष का पूजन कर माँगा अखंड सुहाग

रामगंजबालाजी व रोटेदा में आंधी चलने के बाद कुछ देर बरसात हुई। तेज हवा चलने से लोगों के टीन टप्पर उड़ गए। अधिकतम तापमान 45.4, न्यूनतम 29 डिग्री रहा। झालावाड़ जिले में दोपहर तीन बजे बादल छाए व हवाएं चली। शाम 5 बजे झालावाड़, पनवाड़, सुनेल, रायपुर क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। कुछ स्थानों पर आंधी चली। इससे तापमान गिरने से लोगों को गमीज़् व धूप से राहत मिली। अधिकतम तापमान 44, न्यूनतम 28 डिग्री रहा।