11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉकडाउन में कोटा से क्यों दौड़ी 1040 बसें और 16 ट्रेन

23 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों के विद्यार्थियों ने कोटा छोड़ा

less than 1 minute read
Google source verification
kota

KOTA

कोटा. लॉकडाउन के दौरान राजस्थान की कोटा सिटी से 1 हजार से ज्यादा बसों और 16 ट्रेनों का संचालन हुआ है। यहां से 23 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों के विद्यार्थियों को घर पहुंचाने के लिए प्रशासन को ऐसा करना पड़ा। कोटा से बिहार के लिए कोचिंग स्टूडेंट्स को लेकर अंतिम ट्रेन 12 मई की शाम को रवाना हो गई। अब तक 46 हजार 687 विद्यार्थी कोटा से जा चुके हैं। इनमें से 28 हजार 491 विद्यार्थियों को 1040 बसों से रवाना किया और 18 हजार 196 विद्यार्थियों को 16 टे्रनों से रवाना किया। कोटा जंक्शन पर जिला कलक्टर ओम कसेरा और अन्य अधिकारियों ने तालियां बजाई और हाथ हिलाकर बेस्ट ऑफ लक कहा। अंतिम ट्रेन में पटना, गया, अररिया, कटिहार, किशनगंज व पूर्निया के लिए स्टूडेंट्स रवाना हुए। अंतिम दिन लौटते समय स्टूडेंट्स ने जोरदार जोश दिखाते हुए 'फिर मिलेंगे कोटा, 'जल्द लौटेंगे-थैंक्यू-मिस यू कोटाÓ के नारे लगाए। यही नहीं स्टूडेंट्स ने पोस्टर और बोर्ड पर स्लोगन लिखकर भी कोटा जिला प्रशासन और राजस्थान सरकार को धन्यवाद दिया।

ऐसा क्या हुआ कि सीएम गहलोत को वसुंधरा को देना पड़ गया धन्यवाद
कोटा से जिन राज्यों के बच्चे गए हैं उनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, असम, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, ओडीशा, महाराष्ट्र, झारखंड, त्रिपुरा, केरल, अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम, तमिलनाडु, मणिपुर, मेघालय तथा 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में दिल्ली, लद्दाख, दमन-दीव, दादर-नागर हवेली व चंडीगढ़ शामिल हैं।