15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सामने आया स्याह पन्ना और बंद हो गई जिंदगी की किताब

एक महिला की जिंदगी का काला पन्ना बेटे को नजर आया तो उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। चौंकाने वाला यह मामला गुरुवार को कोटा में सामने आया। मृतका के बेटे पुलिस को रिपोर्ट दी है।
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Jan 05, 2024

suicide.jpg

एक महिला की जिंदगी का काला पन्ना बेटे को नजर आया तो उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। चौंकाने वाला यह मामला गुरुवार को कोटा में सामने आया। मृतका के बेटे पुलिस को रिपोर्ट दी है।

रामपुरा कोतवाली थानाधिकारी राधारमण गुप्ता ने बताया कि महिला के पुत्र ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि वह गुरुवार दोपहर घर पर उसकी आईडी लेने गया था। घर में कमरे की लाइट बंद थी। उसने जैसे ही गेट खोला मां, किसी व्यक्ति के साथ संदिग्ध अवस्था में मिली। उसने उस व्यक्ति को पकड़ा तो वह हाथ छुड़ाकर भाग गया।

झगड़ा के बाद मां घर से चली गई।

इस बात को लेकर मां से उसका झगड़ा हो गया। इसके बाद मां घर से चली गई। परिजनों ने महिला को काफी तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। रात 9 बजे करीब उसके पास किसी व्यक्ति का फोन आया कि उसकी मां एमबीएस अस्पताल में भर्ती है। उसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने बताया कि महिला ने अज्ञात जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया था। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है।