12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा महावीर नगर क्षेत्र में कोरोना से महिला की मौत

कोरोना से शनिवार को महावीर नगर क्षेत्र की नारकोटिक्स कॉलोनी निवासी एक महिला की तलवंडी स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। चिकित्सा विभाग ने पुलिस को सूचना कर कॉलोनी में कफ्र्यू लगवा दिया है। टीम ने परिजनों की दोबारा सेम्पलिंग ली है।  

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Abhishek Gupta

Dec 26, 2021

कोटा महावीर नगर क्षेत्र में कोरोना से महिला की मौत

कोटा महावीर नगर क्षेत्र में कोरोना से महिला की मौत

कोटा. कोरोना से शनिवार को महावीर नगर क्षेत्र की नारकोटिक्स कॉलोनी निवासी एक महिला की तलवंडी स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। चिकित्सा विभाग ने पुलिस को सूचना कर कॉलोनी में कफ्र्यू लगवा दिया है। टीम ने परिजनों की दोबारा सेम्पलिंग ली है। चिकित्सा विभाग के अनुसार प्रदेश में शनिवार को 45 कोरोना मरीज मिले हैं। कोटा में ही एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। 271 एक्टिव केस हैं।
महावीर नगर नारकोटिक्स कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय सास व 40 वर्षीय बहू 18 दिसम्बर को कोरोना पॉजिटिव मिली थी। उनकी हिस्ट्री से पता चला था कि 10 दिसम्बर को उनके घर पर पटना से उनकी बेटी आई थी। उसके घर जाने के बाद तबीयत बिगड़ी। उसने जांच कराई तो वह पॉजिटिव मिली थी। कोटा में परिवार में सास व बहू को खांसी-जुकाम की शिकायत हो गई। उन्होंने 17 दिसम्बर को सैंपल दिया। 18 दिसम्बर को दोनों महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

https://www.patrika.com/kota-news/online-fraud-in-kota-7240590/

चिकित्सा विभाग की टीम ने मकान के आसपास से 67 जनों के सेम्पल लिए थे, लेकिन वह नेगेटिव आए थे, लेकिन इनमें से 70 वर्षीय सास की तबीयत बिगड़ गई। उसे तलवंडी स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान शनिवार को उनकी मृत्यु हो गई।

इधर, महावीर नगर डिस्पेंसरी प्रभारी डॉ. आशीष खंडेलवाल ने बताया कि मृतक महिला को डायबिटिज व हाइपरटेशन की बीमारी भी थी, जबकि बहू की तबीयत ठीक है। पुलिस से कहकर मकान के आसपास कफ्र्यू लगवा दिया है। टीम ने परिवारजनों की दोबारा सेम्पलिंग ली है।

- अस्पताल में संदिग्ध मरीज की मौत

इधर, नए अस्पताल में भी शनिवार को कोरोना संदिग्ध एक मरीज की मौत हो गई। अस्पताल में कुल 7 कोरोना संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। सातों ऑक्सीजन पर हैं। इनमें एक एनआईवी पर है।