
कोटा। कोटा में मंदिर से घर लौटते समय सड़क क्रॉस कर रही बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दीपावली के मौके पर बुजुर्ग महिला मंदिर में दीपक जलाने गई थीं। घर लौटते समय सड़क क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान तेज स्पीड में आ रहे बाइक सवार युवक ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक 10 फीट दूर जाकर गिरा।
महिला जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने मंदिर के साथ ही आस-पास की जगहों पर तलाश की। जब थाने में जाकर पता किया तो पुलिस से इस बात की जानकारी मिली। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है।
Published on:
01 Nov 2024 06:06 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
