23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डंडे से पीट-पीट कर की थी महिला की हत्या

साथ रहने वाला महिला का प्रेमी गिरफ्तारएक दिन पहले खुले मैदान में मिला था महिला का शवपुलिस ने किया वारदात का खुलासा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Narendra Singh Shekhawat

•

Updated: 20 Oct 2023, 12:47 AM IST

डंडे से पीट-पीट कर की थी महिला की हत्या

डंडे से पीट-पीट कर की थी महिला की हत्या

सुकेत (कोटा). कोटा जिले के सुकेत पुलिस ने महिला की नृशंस हत्या का मात्र 24 घण्टे में खुलासा करते हुए महिला के प्रेमी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। खुलासे में सामने आया कि युवक ने लकड़ी के डण्डे से ताबडतोड वार कर महिला की हत्या की थी।
थानाधिकारी विष्णु सिंह ने बताया कि कोटा स्टोन इन्डस्ट्रीयल एरिया में मंगलवार रात हुए महिला की नृशंस हत्या के मामले में प्रेमी गोविन्द मेघवाल पुत्र रुपलाल मेघवाल निवासी त्रिलोकपुरा तहसील सुसनेर मध्य प्रदेश हाल गली नम्बर 3 इन्डस्ट्रीज ऐरिया अमरपुरा चौराहा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मृतका के भाई अमित ने हत्या का मामला दर्ज कराया था। जिसमे उसने अपनी बड़ी बहन सपना (30) का शव कुम्भकोट इन्ड्रस्ट्रीज ऐरिया में मिलने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। साथ ही एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया और साक्ष्य जुटाए। हत्याकाण्ड में सपना के साथ रहने वाले गोविन्द मेघवाल की संलिप्तता सामने आई तथा वह वारदात के बाद झालावाड़ फरार हो गया। पुलिस टीम ने आरोपी गोविंद को राउण्ड अप कर गहनता से पूछताछ की। गोविन्द ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
ऐसे दी वारदात अंजाम
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि करीब एक-डेढ़ साल पहले उसकी दोस्ती सपना से हुई थी तथा वह उसके साथ रामगंजमण्डी इन्डस्ट्रीज ऐरिया अमरपुरा चौराहा कोटा स्टोन की फेक्ट्री में रहने लगी। सपना आए दिन शराब पीकर लडाई-झगडा करती थी। मंगलवार रात को भी दोनों के बीच झगडा हुआ तथा रात को सपना को शराब पिलाने के लिए पास में स्थित सुनसान जगह ले गया और वहां दोनों में शराब पीने के दौरान झगडा हो गया। इस पर गोविन्द ने लकडी के डण्डे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वह क्वार्टर पर जाकर सो गया। सुबह उसकी लाश का पता चलने पर वहां से फरार हो गया।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग