कोटा. संसदीय क्षेत्र कोटा में सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय महिलाओं के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से नई दिल्ली स्थित उनके राजकीय आवास पर उनसे भेंट की।
इस दौरान महिलाओं ने उनसे विविध विषयों को लेकर चर्चा की।इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि महिलाओं की लोकतांत्रिक गतिविधियों और संवैधानिक प्रक्रियाओं में जितनी अधिक सहभागिता होगी, देश में लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। महिलाओं का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को संसद भवन में लोकसभा की कार्रवाई भी देखेंगी।