
सोयाबीन कटाई के लिए नहीं मिल रहे मजदूर
कोटा. कोटा जिले में खरीफ फसल कटाई के लिए मजदूर नहीं मिलने से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में सोयाबीन की कटाई का कार्य चल रहा है लेकिन मजदूर नहीं मिलने से किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई। स्थानीय स्तर पर मजदूर महंगी दरों पर मिल रहे हैं। किसानों का कहना है कि मनरेगा के चलते व बिहार व पड़ौसी राज्यों से इस बार मजदूर नहीं आने से समस्या पैदा हुई है।
घघटाना निवासी महेन्द्र कुमार सैनी ने बताया कि इस बार लगातार बारिश के चलते सोयाबीन की ऊंचाई कम होने से कम्बाइन मशीन से कटाई नहीं हो सकती। ऐसे में फसल कटाई मजदूरों पर ही निर्भर है। मनरेगा के चलते मजदूर खेतों में मजदूरी करने को तैयार नहीं होता। उन्होंने बताया कि कोटसुवा, घघटाना, मंडावरी, मानसगांव, रामराजपुरा, नयागांव अहिरान सहित आसपास के गांवों में सोयाबीन कटाई के लिए मजदूर नहीं मिल रहे। मानस गांव निवासी किसान मूलचंद ने बताया कि इस वर्ष ही ऐसी स्थिति बनी है कि ना तो बाहर से मजदूर आ रहे और ना ही गांवों में मजदूर मिल रहे।
बिहार, एमपी से एक भी मजदूर नहीं आया
जानकारी के मुताबिक, हर वर्ष बिहार, शाहबाद, एमपी के गुना क्षेत्र से हजारों की संख्या मेंं मजदूर आते थे और फसल कटाई के बाद वापस लौट जाते थे, लेकिन इस बार कहीं से भी मजदूर नहीं आए।
Published on:
12 Oct 2021 10:56 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
