
कोटा . आज अन्तरराष्ट्रीय श्रम दिवस मनाया जाएगा। सरकार श्रमिकों के कल्याण की योजनाओं का बखान कर वाहवाही लूटेगी, लेकिन कल्याणकारी योजनाओं से श्रमिकों का कितना कल्याण हो रहा है, खुद सरकार के आंकड़ों से हकीकत का पता चल जाता है। सरकारी फाइलों में ही श्रमिक कल्याण की योजनाएं दौड़ रही हैं। धरातल पर योजनाओं का लाभ श्रमिकों को नहीं मिल रहा है।
Read More: राजावत के बयान पर भड़के यूआईटी अध्यक्ष, कहा- आरोप संगीन हैं, साबित करे विधायक, किसने-किससे मांगे पैसे
भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण मण्डल के तहत शहरी क्षेत्र के निर्माण श्रमिकों के पंजीयन के लिए श्रम विभाग कोटा एवं ग्रामीण क्षेत्र के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए विकास अधिकारियों को अधिकृत किया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार कोटा जिले में 28743 पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं। इनमें से वर्तमान में कोटा जिले में 2017 आवेदन लम्बित चल रहे हैं। इस कारण श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। बाकी श्रमिकों को तो योजनाओं के बारे में जानकारी तक नहीं है।
Read More: एक और दो मई को निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, कोटा जंक्शन की जगह अब यहां से मिलेगी ट्रेन
यह योजनाएं हैं संचालित
प्रदेश में श्रमिक कल्याण के लिए भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण मण्डल के तहत कुल 8 योजनाएं संचालित हैं। निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना, निर्माण श्रमिक सुलभ्य आवास योजना, निर्माण श्रमिक जीवन व भविष्य सुरक्षा योजना, शुभ शक्ति योजना, सामान्य अथवा दुर्घटना में मृत्यु या घायल होने पर सहायता योजना, प्रसूति सहायता योजना, सिलिकोसिस पीडि़त हिताधिकारियों के लिए सहायता योजना, निर्माण श्रमिक औजार सहायता योजना संचालित है।
Read More: JEE MAINS Result:कोटा में बजे खुशियों के ढोल, शिक्षानगरी में देखिए जश्न की तस्वीरें
कोटा नगर निगम, कैथून ,सांगोद , इटावा और रामगंजमंडी पालिका क्षेत्र में कुल 11388 पंजीकृत श्रमिक है | 2029 लाड़पुरा ,3184 सांगोद, 3551 इटावा, 3456 सुल्तानपुर और 4053 खैराबाद पंचायत समीति क्षेत्र में पंजीकृत श्रमिकों की संख्या है|
Published on:
01 May 2018 04:12 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
