10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota: महिला को बाइक पर बैठाकर मजदूरी के लिए जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, फूट-फूटकर रोती रही गर्भवती पत्नी

Rajasthan Road Accident: कोटा में परमाणु परियोजना के मुख्य गेट के पास बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में मनीष धाकड़ की मौत हो गई। मृतक की गर्भवती पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Nov 08, 2025

बाइक और मृतक मनीष की फाइल फोटो: पत्रिका

Death In Scooty-Bike Collision: राजस्थान परमाणु विद्युत परियोजना 7 और 8 के मुख्य द्वार के सामने स्कूटी-बाइक भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठी महिला घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार तमलाव गांव निवासी मनीष धाकड़ अपनी बाइक पर ग्रामीण महिला मनी बाई को बैठाकर रावतभाटा मजदूरी पर आ रहा था। इसी दौरान परमाणु बिजलीघर की सातवीं-आठवीं इकाई के मुख्य गेट के सामने से आ रही एक कर्मचारी की स्कूटी से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

इससे बाइक सवार दोनों जने घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल मनीष और मनी बाई को चिकित्सालय लाया गया। जहां उपचार के दौरान मनीष की मौत हो गई। अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

सूचना पर रावतभाटा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और स्कूटी चालक से भी पूछताछ की जाएगी।

ग्रामीणों ने मुख्य गेट के बाहर आए दिन बढ़ रहे ट्रैफिक और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए सुरक्षा व्यवस्था और स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार मनीष के परिवार में उसकी मां, बड़ा भाई और पत्नी है। मनीष की पत्नी गर्भवती है। साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर है। गर्भवती पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बाइक सवार गिरकर घायल

वहीं दरा और कनवास मुख्य सड़क मार्ग पर बाइक सवार का संतुलन बिगड़ने से एक युवक गिरकर घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया गया।

दरअसल रविन्द्र पुत्र रामकरण (31) निवासी परालिया तहसील लाडपुरा दरा की तरफ से तेज गति से कनवास की तरफ आ रहा था कि कनवास पुलिस थाना और पटपड़िया खाल के बीच गाय आ जाने से बाइक सवार का संतुलन बिगड गया और वह बाइक से से गिरकर घायल हो गया।

राहगीरों ने पुलिस थाना में सूचना देकर अवगत कराया। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को कनवास सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए। जहां चिकित्साधिकारी प्रभारी डॉ. लाल सिंह मीणा ने प्राथमिक उपचार कर उसे कोटा रेफर कर दिया।