
ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा
डाबी. थाना क्षेत्र के बुधपुरा गांव के बालाजी मोहल्ले में स्थित बालाजी मंदिर परिसर व मंदिर परिसर के पास ही स्थित तेजाजी थानक पर सोमवार देर रात को एक युवक ने तोड़फोड़ कर दी। मंदिर में रखे श्रृंगार करने व अन्य वस्तुओं को बाहर फेंक दिया। वहीँ बालाजी मंदिर में स्थित शिव परिवार व शीतला माता मंदिर की मूर्ति खण्डित कर दी। पास ही निर्माणाधीन तेजाजी थानक पर लगी टाइल्स तोड़ दी व भाले उखाड़ कर फेंक दिए। तेजाजी थानक पर लगी मूर्ति तोड़ने की कोशिश की। मंगलवार अलसुबह ग्रामीणों को तोड़फोड़ का पता चलने पर सूचना डाबी थाना पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर डाबी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
ग्रामीणों ने बताया की मंदिर में तोड़फोड़ की जानकारी सुबह तेजाजी थानक पर चल रहे निर्माण कार्य को देखने गए एक बुजुर्ग को लगी। बुजुर्ग ने तुरंत तोड़फोड़ की जानकारी ग्रामीणों को दी। जानकारी लगने पर मोहल्लेवासी व ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए। गांव के युवाओं ने मंदिर परिसर के आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खगांलने शुरू कर दिये। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक संदिग्ध नजर आया। ग्रामीणों ने युवक पहचान यादव मोहल्ला बुधपुरा निवासी राकेश यादव पुत्र नानू राम यादव के रूप में की। कुछ युवा राकेश को घर से पकड़ कर मंदिर परिसर लेकर आए। राकेश के कपड़ों, पैरों, हाथों, चप्पल पर सिंदूरी कामी लगी हुई थी।ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर डाबी थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
Updated on:
29 Jul 2026 06:00 am
Published on:
29 Jul 2026 06:00 am
