2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूदखोरों से परेशान हो युवक ने की आत्महत्या

कोटा में रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित बड़ी सोगरिया निवासी एक युवक ने सूदखोरों से परेशान होकर बुधवार देर रात विषाक्त का सेवन कर लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
सोगरिया निवासी एक युवक ने सूदखोरों से परेशान होकर विषाक्त का सेवन कर लिया।

सूदखोरों से परेशान हो युवक ने की आत्महत्या

कोटा. रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित बड़ी सोगरिया निवासी एक युवक ने सूदखोरों से परेशान होकर बुधवार देर रात विषाक्त का सेवन कर लिया। हालत बिगडऩे पर परिजनों ने उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया जहां गुरुवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Read More: पुलिसकर्मियों के लिए मिशाल बनी महिला कांस्टेबल


हैड कांस्टेबल रामेश्वर ने बताया कि बड़ी सोगरिया शिवमंदिर के पास रहने वाले पुरुषोत्तम माली (35) ने घर पर ही सल्फॉस की गोलियां खा ली। तबीयत बिगडऩे पर परिजनों ने देर रात अस्पताल में भर्ती कराया था।

कोटा मंडी भाव 10 सितम्बर: सोयाबीन-सरसों में मंदी, चने में तेजी रही

उधारी चुकाने का सूदखोर बना रहे थे दबाव
मृतक के परिजन प्रेमशंकर ने बताया कि पुरुषोत्तम पलम्बर का काम करता था। उसने सोगरिया निवासी तीन लोगों से 10 से 12 हजार रुपए कर्जा 10 से 20 प्रतिशत ब्याज पर ले रखा था। उधारी चुकाने के बावजूद सूदखोर मूल रकम पर और ब्याज चुकाने का दबाव बना रहे थे। एक दिन पहले ही सूदखोरों ने उसे धमकी दी थी। परिजनों का कहना है कि उसने विषाक्त खाने से पहले सुसाइट नोट भी लिखा जिसमें कर्ज से दबे होने व उसे चुकाने के लिए धमकियां देने का जिक्र कर रखा है। वहीं पुलिस ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को कोई सुसाइट नोट नहीं दिया है। इस मामले की भी पुलिस छानबीन कर रही है।

Story Loader