
डीडवाना. शहर में अखिल भारतीय किसान सभा सहित अलग-अलग संगठनों ने सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर श्योराम वर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर डीडवाना क्षेत्र में जिला मुख्यालय बनाने की मांग की। ज्ञात है कि नवसृजित डीडवाना-कुचामन जिले की घोषणा के बाद डीडवाना क्षेत्र में जिला मुख्यालय बनाए जाने की मांग की जा रही है।
किसान नेता भागीरथ यादव ने बताया जिला मुख्यालय की मांग को लेकर 8 जून को डीडवाना बंद रखा जाएगा। इसके बाद रैली व सभा का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यालय की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। इस मौके पर किसान नेता भागीरथ यादव, मदन बलारा, श्रवण बिजारणिया सरपंच संघ अध्यक्ष मौलासर, जगदीश गोदारा, देवाराम माण्डिया, किसान सभा अध्यक्ष शौकत खां सरपंच दाऊदसर, बजरंग सिंह, दयालराम, चन्दराम, रामनिवास रायल, भैराराम, अली खां, रमजान खां, रूपाराम जाखड़ सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
भागीरथ यादव ने कहा कि डीडवाना मुख्यालय हमारा हक है, किसी भी कीमत पर दूसरा मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि सोमवार को तो किसान सभा के नेतृत्व में सभी ने ज्ञापन सौंपा है। व्यापार मंडल से 8 जून को बाजार बंद रखते हुए रैली में शामिल होने का आह्वान किया।
Published on:
06 Jun 2023 11:17 am

बड़ी खबरें
View Allकुचामन शहर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
