दुदही सीएचसी के गांव पृथ्वीपुर मुसहरी टोला निवासी कंचन मुसहर काफ़ी दिनों से बीमार चल रहा था। वह पेट के रोग से ग्रसित है। हालत गम्भीर होने पर परिजन उसे सीएचसी दुदही में भर्ती कराए। कंचन की पत्नी चमेली देवी डॉक्टर के पास पर्ची लेकर पहुंची तो डॉक्टर ने मरीज की हालत देखते ही जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। लेकिन गम्भीर हालत में तड़पते कंचन को कोई एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराया। परिजन 108 पर फोन कर एम्बुलेंस मांग किया तो उधर से अस्पताल में तैनात चिकित्सक से बात कराने को कहा गया। जब चमेली चिकित्सक के पास बात कराने के लिए पहुंची तो चिकित्सक ने बात करने से न केवल इंकार कर दिया बल्कि फटकार कर भगा दिया। इसका यह हुआ कि करीब चार घण्टे गंभीर रूप से बीमार गरीब मुसहर तड़पता रहा लेकिन किसी भी स्वास्थ्य कर्मी को दया नहीं आई।