
राम मंदिर मुद्दे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर हमला बोला।
UP Politics: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज यानी शनिवार को कुशीनगर दौरे पर थे। जिला मुख्यालय रविंद्र नगर धूस के बुद्धा पार्क में आयोजित जनसभा को ब्रजेश पाठक ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि महात्मा गांधी के नाम पर कांग्रेस ने केवल राजनीति की। पीएम मोदी ने गांधी जी के सपने को पूरा किया है।
ब्रजेश पाठक ने आगे कहा कि गांधी जी के स्वच्छता का सपना गांव घर तक साकार हुआ है। अब मां- बहन और भाई शौच के लिए खेत में नहीं जाते। हर घर में शौचालय है। असल में बीजेपी सरकार ने राम राज्य का सपना साकार किया है। इसे देश और प्रदेश की जनता महसूस कर रही है।
विश्व में भारत की तस्वीर बदली है: पाठक
ब्रजेश पाठक ने कहा कि गीता प्रेस से महात्मा गांधी का पुराना नाता रहा है। केंद्र सरकार ने गीता प्रेस को 'गांधी शांति पुरस्कार' 2021 से सम्मानित किया तो विपक्षी बौखला गए। राजनीति कर रहे हैं और पीएम मोदी पर आरोप लगा रहे हैं। आज पूरी दुनिया पीएम मोदी को सम्मान की दृष्टि से देख रही है। यह पूरे देश की जनता का सम्मान है। भारत की तस्वीर बदली है। अब यह भ्रष्टाचार और घोटालों के लिए नहीं, सुशासन के लिए जाना जाता है।
प्रदेश की हालात योगी सरकार में सुधरी
यूपी में चल रहे बिजली संकट पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा को आडे़ हाथों लिया। उन्होंने कहा पिछली सरकारों में बिजली एक सप्ताह रात और एक सप्ताह दिन में आती थी। कुछ जिले ही रोशन रहते हैं। अब ऐसा नहीं है। सभी 75 जिलों में समान रूप से बिजली मिल रही है।
राम मंदिर पर पाठक ने सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा के लोग जब वोट मांगने आएं तो पूछना कि क्या आप राम मंदिर का दर्शन करने जनवरी में अयोध्या जाएंगे, वे जवाब नहीं दे पाएंगे। दो विधान, दो निशान को समाप्त करने का भी कार्य मोदी सरकार ने ही धारा 370 हटाकर किया।
Updated on:
24 Jun 2023 06:39 pm
Published on:
24 Jun 2023 06:37 pm
बड़ी खबरें
View Allकुशीनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
