7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेसबुक की दोस्ती प्रेम में बदली, कमरे में आपत्तिजनक हाल में मिले पत्नी और प्रेमी…फिर घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

कुशीनगर के एक गांव में पत्नी और प्रेमी का अजब कारनामा देखने को मिला। नौकरी के सिलसिले में पति बाहर रहता है, इसी बीच पत्नी का फेसबुक से शाहजहांपुर के एक युवक से संबंध हो गया।

2 min read
Google source verification
Up news, kushinagar

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, पत्नी और प्रेमी

कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थानाक्षेत्र से हैरान करने वाली खबर आ रही है, यहां एक पति मजदूरी के सिलसिले में चंडीगढ़ रहता है और गांव में पत्नी अपने फेसबुक प्रेमी को घर बुलाकर गुलछर्रे उड़ा रही थी। प्रेमी के मौजूदगी की खबर गांव से किसी ने महिला के पति को बता दिया, यह सुन सकते ने आया पति चंडीगढ़ से चल दिया।

पति के साथ जाने को तैयार नहीं महिला

जब वह घर पहुंचा तो दरवाजा बंद मिला, उसने जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर पत्नी और प्रेमी दोनों आपत्तिजनक हाल में मिले। यह देखते ही पति का पारा भी हाई हो गया और उसने पत्नी और उसके प्रेमी को पहले जम कर पीटा इसके बाद बाहर निकालकर दोनों को खंभे में बंध दिया।

इस बीच किसी ने पुलिस को इस ड्रामे की सूचना दे दी। पुलिस ने दोनों को खंभे से छुड़ाकर थाने लाई। यहां भी महिला किसी भी सूरत में पति के साथ जाने को तैयार नहीं थी अब पुलिस दोनों को कोर्ट के सामने लाएगी।

फेसबुक पर शाहजहांपुर के युवक से हुई दोस्ती

जानकारी के मुताबिक विशुनपुरा क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की शादी करीब 5 साल पहले हुई थी। उनके दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र तीन और दो साल है। युवक चंडीगढ़ में मजदूरी करता है, घर पर अकेली पत्नी की इसी दौरान फेसबुक पर उसकी दोस्ती शाहजहांपुर के रहने वाले सौम्यवीर कश्यप से हो गई। धीरे,धीरे दोनों में गहरा प्रेम संबंध कायम हो गया।

घर पर मिलने पहुंचा प्रेमी, खिड़की के रास्ते कमरे में घुसा

पति के चंडीगढ़ होने की बात बताकर महिला ने उसे घर आने को बोला, 19 जनवरी को अपने प्रेमी सौम्यवीर को घर में बुला लिया। लोगों की नजरों से बचने के लिए सौम्यवीर कमरे की खिड़की से अंदर घुसा। लेकिन, गांव की एक महिला ने उसे खिड़की से घर के अंदर जाते देख लिया। उस महिला ने यह बात पति को बता दी। यह बात सुन पति भी चंडीगढ़ से चल दिया।

चंडीगढ़ से लौटा पति, कमरे में मिले आपत्तिजनक हाल में मिले पत्नी और प्रेमी

पति 21 जनवरी की सुबह 5 बजे अपने घर पहुंचा। उसने पत्नी को दरवाजा खोलने के लिए बोला, अचानक पति की आवाज सुन पत्नी सकते में आ गई। पत्नी ने दरवाजा खोला, तो बेड पर उसका प्रेमी लेटा था। यह देखते ही पति ने प्रेमी को पकड़ना चाहा।

लेकिन, पत्नी उसके सामने आ गई और उसे पकड़ने नहीं दिया। इसके बाद पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को जमकर पीटा। शोर सुनकर ग्रामीण भी जुट गए, सभी ने दोनों को पीटा। बाद में रस्सी से खंभे से बांध दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस, दोनो को लाई थाने

घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी, मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई। थाने में काफी देर मनाने के बाद भी महिला प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी रही। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। SO विनय मिश्रा ने बताया कि थाने में पंचायत हुई लेकिन पत्नी अपने प्रेमी को छोड़ने के लिए तैयार भी। गुरुवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।