25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लव मैरिज का दर्दनाक अंत…पहले पत्नी का गला काट कर किया हत्या, फिर खुद फंदे से लटक कर दिया जान

कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Up news, kushinagar

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, पत्नी की हत्या, फंदे से झूला पति

कुशीनगर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक पति ने कमरे में पहले अपनी पत्नी का गला चाकू से काट कर मार डाला, फिर खुद भी उसी कमरे में फंदा बना कर उसमें लटक कर जान दे दिया। सूचना पर जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो महिला के खून से कमरा सना हुआ था और युवक का शरीर फंदे से लटका मिला।पुलिस ने मृतक की पहचान किनवारी टोला के अरुण शर्मा पुत्र हरेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी नेहा के रूप में हुई है।

कमरे में महिला की खून से सनी लाश, फंदे से लटका मिला पति

घटना की सूचना मिलते ही तरया सुजान थाने की पुलिस, CO, ASP सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक अरुण और नेहा ने लगभग दो महीने पहले ही नवंबर, 2025 में परिजनों की मर्जी के खिलाफ घर से भाग कर शादी की थी। नेहा नाबालिग और दलित समुदाय से थीं। नेहा की मां ने बिशनपुर थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसी बीच आज यह दर्दनाक घटना हो गई।

ASP सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि रात लगभग 8:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि अरुण ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद को फांसी लगा लिया है। ग्रामीणों ने उसे जीवित समझकर दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा और बिस्तर पर रखा। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस जब कमरे में पहुंची तो वहां का दृश्य दिल दहला देने वाला था।

बड़ी खबरें

View All

कुशीनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग