7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘नदी बिचे नईया डोले’ गाने पर महिला सिपाहियों के डांस ने इंटरनेट तोड़ा, छिड़ी बहस

ABP न्यूज के रिपोर्टर अखिलेश तिवारी ने 20 दिसंबर को महिला पुलिस के डांस का वीडियो ट्वीट किया। अखिलेश के वीडियो ट्वीट करते ही बहस छिड़ गई। अब तक 9 लाख से अधिक लोगों ने ट्वीटर देखा।  

3 min read
Google source verification
police_3.jpg

न्यूज 24 के जर्नलिस्ट प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि इस वीडियो में ऐसा क्या है कि किसी को भी आपत्ति होनी चाहिए?

अखिलेश तिवारी ने यूपी पुलिस को टैग करते हुए लिखा था कि कुशीनगर के तरयासुजान थाने पर तैनात महिला सिपाहियों का भोजपुरी गाने पर डांस करते वीडियो वॉयरल हो रहा है। लगातार हो रही कार्यवाहियों के बाद भी पुलिस विभाग में सुधार नहीं हो रहा है.. रील वीडियो बनाने के चक्कर में लगातार गलतियां हो रही हैं।

आज तक की जर्नलिस्ट चित्रा त्रिपाठी ने महिला सिपाहियों के डांस वाले इस वीडियो को सपोर्ट करते हुए ट्विटर पर लिखती हैं कि इस वीडियो में क्या गलत है? महिलायें यूनिफॉर्म में नहीं हैं। बेवजह उनका वीडियो वायरल कर सबको टैग करना बिल्कुल गलत है। आप तो अच्छे जर्नलिस्ट हो, ऐसी गलती ठीक नहीं है।

अगर कोई यूनिफॉर्म में भी कहीं डांस कर रहा है तो उनका तमाशा बनाने की हमें आदत पड़ गई है, हमें सोच बड़ी रखनी चाहिए।

न्यूज 24 के जर्नलिस्ट प्रभाकर मिश्रा ने रीट्वीट करते हुए लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट में सिक्योरिटी चेक में तैनात एक बुजुर्ग पुलिस वाले को कहते हुए सुना था कि 'हम पुलिस वाले हैं, तो क्या हमें थोड़ा हँसने -मुस्कुराने का अधिकार भी नहीं?' इस वीडियो में ऐसा क्या है कि किसी को भी आपत्ति होनी चाहिए?

चार गंभीर धाराओं में दर्ज की गई FIR , IT एक्ट की धाराभी शामिल

इस ट्वीट पर कुशी नगर पुलिस ने तरया सुजान थाना, कुशीनगर में पत्रकार अखिलेश तिवारी पर कुल 4 धाराओं में केस दर्ज किया है। जिसमें IPC की सेक्शन 469, 354 ग, 509 और IT एक्ट की धारा 72 शामिल हैं।

अखिलेश ने मांगी माफी मांगते हुए कहा कि किसी के भावनाओं को ठेस पहुंचाने की मंशा नहीं थी

अखिलेश ने एक और ट्वीट करते हुए कहा कि मैने महिला सिपाहियों के डांस के संबंधित एक वॉयरल वीडियो ट्विटर पर अपलोड किया है। मेरी मंशा कहीं से किसी की भावना को ठेस पहुंचाने की नही है। अगर आपकी भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो क्षमा करें। मैने सिर्फ और सिर्फ वॉयरल वीडियो शेयर किया है। हम सुरक्षित है क्योंकि आप सुरक्षा में लगे हैं।

यूजर्स रिएक्शन, बोले- बदले की भावना से FIR दर्ज करने की बजाय कानून व्यवस्था लागू करें

बाबू लाल भंभु नाम के एक यूजर ने ट्वीटर पर लिखा है कि पत्रकार पर बदले की भावना के तहत मामला दर्ज करने के बजाय अपने विभाग में कठोर कानून व्यवस्था लागू कर गरीब और निर्दोष जनता को न्याय दिलाने का काम करें। जब न्याय के रक्षक ही ड्यूटी के समय ऐसे कृत्य करेंगे तो जनता का अंगुली उठाना तो लाजमी है जनाब।

सिपाहियों को हफ्ते 2 वीक ऑफ मिलना चाहिए

राजा पाल नाम के यूजर ने लिखा है कि इसमें आपत्तिजनक क्या है? ऐसा क्या है जिससे ये अनुशासनहीनता की श्रेणी में आए? क्या ये डांस थाने में हो रहा है? क्या ड्यूटी छोड़कर डांस किया जा रहा है?

यूजर ने कहा कि मेरा तो सुझाव ये है कि पुलिस के सिपाहियों को हफ्ते 2 वीक ऑफ मिलना चाहिए ताकि वे भी निजी जीवन जी सकें।