4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेन के आगे कूद जाओ… कुशीनगर के सीओ ने महिला को दिए सुसाइड टिप्स, वीडियो वायरल

Kushinagar News: कुशीनगर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें सीओ महिलाओं को सुसाइड करने के टिप्स बताते हुए नजर आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर रामपुर गोन्हा गांव के चौरसिया टोल में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए सीओ एसडीएम के साथ गांव पहुंचे थे। यहां आकर उन्होंने लोगों के बेतुकी नसीहत दे डाली। सीओ न लोगों तो ट्रेन के आगे कूद जाने और बिजली की तार पकड़कर मर जाने जैसे सुसाइड टिप्स दिए। किसी ने उनकी नसीहत को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। सीओ की बेतुकी नसीहत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अतिक्रमण हटाने के लिए गांव पहुंचे 

कुशीनगर जिले के खड्डा तहसील के ग्राम सभा रामपुर गोन्हा गांव में रहने वाले 15 परिवारों को तहसील की ओर से बेदखली का नोटिस भेजा गया था। प्रशासन का कहना है कि इन लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम ऋषभ पुंडीर पुलिस और राजस्व टीम के अधिकारियों के साथ गांव पहुंचे। एसडीएम के साथ सीओ उमेश चन्द भट्ट भी मौजूद थे। 

सीओ ने लोगों को दिए सुसाइड टिप्स 

पुलिस से बातचीत के दौरान लोग अपनी समस्याएं बता रहे थे। इस पर सीओ उमेश भट्ट ने कहा कि ये सरकारी जमीन है और इसे तुम्हें खाली करना होगा। इस पर एक महिला कहती है कि हम कहां जाएंगे, सरकार हमको गोली मरवा देती तो ज्यादा अच्छा होता। ये बात सुनकर सीओ साहब भड़क जाते हैं और कहते हैं कि यहां से बहुत सी ट्रेन जा रही हैं, बहुत से बिजली के तार हैं। 17 सेकंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है। इस पर गांव वालों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। 

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में मां के गोद से उछला बच्चा, सड़क हादसे में हुई मौत

ग्रामीणों ने किया ये डिमांड 

ग्रामीणों का कहना है कि वह इस जगह पर लंबे समय से रह रहे हैं। अगर उन्हें यहां से हटा दिया गया तो वह कहां जाएंगे। यहां पर कई लोगों ने पक्के मकान बनवा लिए हैं। ऐसे में उन्हें हटाए जाने के बजाए बसाने के बारे में सोचा जाए। उन्होंने अधिकारियों से गुहार लगाई है कि उन्हें वहां से ना हटाया जाए और आत्महत्या के बारे में टिप्स देने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

बड़ी खबरें

View All

कुशीनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग