1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kushinagar News: फंदे से झूलता मिला युवक का शव, हुआ था प्रेम विवाह

Kushinagar news कुशीनगर जिले में एक युवक की शव पेड़ पर लटकती मिली। पुलिस जांच पड़ताल में लगी हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification
hanging_from_noose.jpg

कुशीनगर जिले में तरयासुजान थाना क्षेत्र के रामपुर बंगरा गांव में पेड़ की डाल पर रस्सी के फंदे से युवक का शव झूलता मिला। शनिवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृत युवक की पहचान हो गई है
रामपुर बंगरा, मुसहर टोला के ग्रामीण शनिवार की सुबह टहलने निकले। गांव के पास चकरोड किनारे शीशम के पेड़ पर एक युवक का शव लटकता देखकर लोगों ने शोर मचाया। गांव में जाकर लोगों को इसकी जानकारी दी। लोगों की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। मृत युवक की पहचान जेवही एहतमाली निवासी राजकुमार पुत्र छट्ठू के रूप में हुई।

शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
वह कभी-कभार मुसहर बस्ती में रहने वाले अपने चाचा दूधनाथ के घर रहता था। शव को उतारकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने लोगों से युवक के बारे में जानकारी ली।

पुलिस का कहना है कि युवक ने आत्महत्या किया है। उसने एक युवती संग प्रेम विवाह किया था। उसकी पत्नी भी घर पर नहीं हैं। युवक के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

इस संबंध में तरयासुजान थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक के मौत की पुष्टि हो जाएगी। अभी तक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

कुशीनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग