2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति के इलाज के लिए ले जा रही थी ढार्इ लाख, बंधक बनाकर लूट लिया, पुलिस अभी भी खाली हाथ

कुशीनगर के पटहेरवा क्षेत्र में सड़क किनारे मिली महिला पडरौना से अगवा कर ले गए थे बदमाश

2 min read
Google source verification

पति के इलाज के लिए पैसे निकालने गई महिला को अगवा कर बदमाशों ने बैंक से निकाले ढाई लाख रुपये लूट लिए (Woman kidnapped in front of bank and looted)। महिला को करीब पचास किलोमीटर दूर ले जाकर दूसरे पुलिस क्षेत्र में छोड़ दिया। महिला सड़क किनारे हाथ पांव बंधे पड़ी रही। काफी देर बाद लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। लूट की सूचना पाते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में पहुंचकर बयान लिया, चेकिंग प्रारंभ कर दिया लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। महिला अपने पति के आपरेशन के लिए बैंक से पैसे निकाले थे( Lady withdrawn amount for her husband heart operation which looted)।

Read this also:

पटहेरवा क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला सड़क किनारे दहाड़े मार कर रो रही थी, उसके हाथ पांव बंधे हुए थे। पहले तो लोगों ने उसे पागल समझा लेकिन जब महिला रो रोकर अपनी आपबीती सुनाने लगी तो लोगों को सारी बात समझ में आई। महिला की मदद करते हुए लोगों ने डाॅयल 100 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के हाथ पैर खोलें।
मौके पर पहुंचे सीओ तमकुहीराज राणा महेंद्र प्रताप सिंह को पीड़िता ने बताया कि पडरौना शहर स्थित राजपूत कालोनी की वह रहने वाली है। सुमित्रा पत्नी दीपक मंगलवार को पीएनबी पडरौना शाखा से रुपये निकालने गई थी(Sumitra wife of Deepak went to withdraw 2.5lakh for her husband operation was Kidnapped in Padrauna and looted in Patherwa area)। महिला के पति का 5 अगस्त को आपरेशन होना है। वह दिल के मरीज हैं। इसलिए उसने इलाज के खर्च के लिए पैसे निकालने गई थी। पीड़िता के अनुसार वह दो लाख रुपये साथ लेकर पीएनबी में गई थी और 49500 रुपये खाते से निकालकर बगल के स्टेट बैंक में सभी ढाई लाख रुपये जमा करने जा रही थी। महिला अभी पीएनबी बैंक से बाहर निकली कि बदमाशांे ने उसका मददगार बनते हुए छोडने के बहाने अपने गाडी में बिठा लिया। जब महिला विरोध करने लगी तो उसे जबरिया गाड़ी में बिठा लिया। उसके साथ मारपीट कर हाथ पांव बांध दिए गए। महिला ने बताया कि गाडी का शीशा चढा होने के कारण उसकी आवाज बाहर नही जा पा रही ‌थी। बदमाशों ने पडरौना से अगवाकर पटहेरवा थानाक्षेत्र के झरही स्थित विद्यावती देवी महाविद्यालय के सामने सडक पर हाथ पांव बांध कर छोड दिया ।

Read this also: तीन करोड़ लोन देकर भूल गया अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, सवा आठ करोड़ की होनी है वसूली

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

कुशीनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग