1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब BJP विधायक रजनीकांत से मांगी रंगदारी, जान से मारने की दी धमकी

कुशीनगर विधानसभा सीट से विधायक हैं रजनीकांत, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी की लखनऊ में करायी है एफआईआर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुशीनगर

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 23 May 2018, 12:57 PM IST

BJP MLA Rajnikant mani Tripathi Threatened

भाजपा विधायक से मांगी रंगदारी

कुशीनगर. यूपी के एक और बीजेपी विधायक सं रंगदारी मांगी गयी है और न देने पर उन्हें जान से मार देने की धमकी दी गयी है। ये विधायक हैं यूपी की कुशीनगर विधानसभा सीट से विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी। यह धमकी 22 मई को +1(903) 329- 4240 नंबर से दी गई है। विधायक ने आज इसकी शिकायत लखनऊ के हजरतगंज थाने में कर दी है। धमकी देने वाले ने कहा है कि लगता है आपके परिवार के किसी सदस्य की हत्या करने के बाद व्यवस्था करेंगे। धमकी देने वाले ने विधायक को दिन का समय देते हुए कहा है कि अपने जीवन के अंतिम दिनों कि आनंद उठा ले। मैने आपकी तस्वीर अपने गैंगेस्टर भाईयों को भेज दिया है।


विधायक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 22 मई की शाम को पांच बजे +1(903) 329-4240 नंबर से उनके व्हाट्सऐप मैसेंजर पर एक कॉल आयी लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद कई मेसेज भेज कर विधायक को धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने 12.37 बजे भेजे मैसेज में कहा है कि लगता है कि आपके परिवार के एक सदस्य की हत्या करने के बाद आप पैसे की व्यवस्था करेंगे। इसके बाद 15 .43 बजे आए धमकी भरे मैसेज कहा गया है कि देसाई ने भी मेर बात नहीं मानी थी, नतीजतन वह मारा गया। इसके बाद उसके परिवार वालों ने दोबार भुगतान किया। आप दो दिन जीवन का आनंद ले लें। आपके फोटो को गैंगेस्टर भाईयों को भेज दिया गया है।

4.16 बजे भेजे गये मैसेज धमकी देने वाले ने कहा है कि मुझे धमका कर क्राइम ब्रांच आपकी कैसे मदद कर सकता है। 5.46 बजे भेजे मैसेज मे कहा है कि मै आप से बात करना चाहता हूं... दूसरे के लिए नही.. ठीक है आप बात नहीं कर रहे हैं तो ठीक है किसी के साथ आप हमेशा के लिए बात नहीं करेंगें। बस इंतजार करो, मै तुम्हारे साथ क्या करता हूंं।
By AK Mall