11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल…छह महीने से अधिक एक ही जगह जमे लोगों पर हुई कारवाई

कुशीनगर में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने महकमे में बड़ा फेरबदल किया है, इनमें छह माह से एक ही जगह तैनात लोगों पर कारवाई की गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, kushinagar

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, SP कुशीनगर

कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने महकमे में बड़ा फेरबदल किया है, इनमें छह माह से एक ही जगह तैनात लोगों को नई तैनाती दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने 24 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया है, इस फेरबदल में कई थानों के प्रभारी भी बदले गए हैं।

इन इंस्पेक्टरों को मिली नई तैनाती

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी सूची के अनुसार, निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह को कोतवाली पडरौना से प्रभारी निरीक्षक कुबेरस्थान बनाया गया है। ओम प्रकाश तिवारी रविन्द्रनगर धूस से कोतवाली पडरौना के प्रभारी निरीक्षक बने हैं। गिरीजेश उपाध्याय थाना खड्डा से प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज और आशुतोष सिंह स्वाट टीम प्रभारी से प्रभारी निरीक्षक कसया भेजे गए हैं।

सत्यप्रकाश सिंह को यातायात निरीक्षक से पुलिस लाइन भेजा गया, जबकि अश्वनी कुमार राय अपराध शाखा से यातायात निरीक्षक बने। रविन्द्र नाथ सिंह आईजीआरएस/जनसुनवाई सेल से कुबेरस्थान और अवधेश उपाध्याय अपराध निरीक्षक खड्डा से अपराध निरीक्षक कसया बनाए गए हैं। जंगबहादुर यादव पुलिस लाइन से अपराध निरीक्षक पडरौना और राजेश कुमार पुलिस लाइन से अपराध निरीक्षक नेबुआ नौरंगिया भेजे गए हैं।

इन सब इंस्पेक्टरों को मिली नई तैनाती

सब इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र में भी फेरबदल हुआ है, इनमें संदीप सिंह थानाध्यक्ष कुबेरस्थान से थानाध्यक्ष खड्डा बनाए गए, जबकि सुनील कुमार वर्मा थानाध्यक्ष तमकुहीराज से थानाध्यक्ष रविन्द्रनगर धूस भेजे गए। अभिनव मिश्रा थानाध्यक्ष कसया से थानाध्यक्ष जटहां बाजार और आलोक कुमार थानाध्यक्ष जटहां बाजार से थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी बनाए गए हैं।

स्वतंत्र कुमार सिंह थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी से प्रभारी स्वाट टीम बने हैं। रिजवान अहमद, रामलाल सिंह, राम प्रवेश सिंह, अभिषेक कुमार, अंकित सिंह, आकाश गिरी और आशीष सिंह को पुलिस लाइन/रिजर्व लाइन से विभिन्न थानों में भेजा गया है। शेषनाथ यादव मॉनिटरिंग सेल से थाना कुबेरस्थान और अवनीश सिंह जनसुनवाई सेल से थाना तमकुहीराज भेजे गए हैं।