27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वायरल ऑडियो पर SP का एक्शन, सस्पेंड हुआ दारोगा…इस मामले में मांग रहा था रिश्वत

कुशीनगर में एक मुकदमे की चार्जशीट कोर्ट में भेजने के लिए दारोगा को रिश्वत की मांग करनी भारी पड़ है, इसका ऑडियो क्लिप वायरल हो गया। SP के भी संज्ञान में यह मामला आया। इसकी जांच करने के बाद दारोगा दोषी निकला जिस पर SP ने उसे सस्पेंड कर दिया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Up news, kushinagar news

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, SP कुशीनगर

कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने एक दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल होने के बाद की गई, जिसमें कथित तौर पर पैसे की मांग की जा रही थी। बता दें कि वायरल हुआ ऑडियो लगभग 1.24 मिनट का है। इसमें दो व्यक्तियों के बीच बातचीत सुनाई दे रही है, जिसमें एक मामले की विवेचना और चार्जशीट दाखिल करने के लिए नकद पैसे मांगने की बात सामने आई।

चार्जशीट दाखिले के लिए मांगा रिश्वत, SP ने किया सस्पेंड

रिश्वतखोरी के इस मामले की गंभीरता को देखते हुए SP कुशीनगर ने तत्काल जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर थाना तरयासुजान में तैनात उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वायरल ऑडियो में दारोगा आलोक कुमार सिंह कथित तौर पर रिश्वत की मांग करते हुए चार्जशीट कोर्ट में भेजने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। SP के इस कारवाई के बाद महकमे में हड़कंप मचा है, उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।