मिली जानकारी के मुताबिक, हाटा तहसील के गांव हरपुर सुखल निवासी शिवाजी राजभर की सात वर्षीय पुत्री कुमारी सुधा गांव के ही परिषदीय विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा थी। मंगलवार की सुबह वह प्रतिदिन की तरह स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी। परिजनों के अनुसार सुधा की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह ठंड से कांपने लगी। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, चंद मिनटों के अंदर ही उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई। परिजन सुधा को उपचार के लिए किसी अस्पताल में ले जा पाते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। सुधा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।