
bjp_candidate_list_lok_sabha_election_2024 Ajay mishra teni
UP BJP Candidate List Lok sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशियों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, अजय मिश्र टेनी का नाम है। यूपी में भाजपा ने 51 सीटों पर घोषणा किया है। 2021 में किसान आंदोलन के समय अजय मिश्र टेनी का नाम काफी विवादों में रहा।
3 अक्तूबर 2021 को यूपी के लखीमपुर खीरी में किसानों को कार के एक काफ़िले ने रौंद डाला था। उस घटना में चार किसानों की मौत हो गई थी। इसके बाद भड़की हिंसा में चार अन्य लोग भी मारे गए थे। मरने वालों का कुल संख्या बढ़ कर आठ पहुंच गई थी। बाद में किसानों को कार से रौंदने के मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा गिरफ़्तार किए गए थे।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा लखीमपुर के तिकुनिया के रहने वाले हैं। उनके इलाके में टेनी का इतना खौफ है कि कोई भी उनके खिलाफ खुलकर बोलने को तैयार नहीं होता। राजनीति में आने से पहले अजय मिश्रा टेनी की पहचान एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी की थी। उनके खिलाफ तस्करी से लेकर हत्या तक के तमाम मामले दर्ज हुए थे। हालाँकि, हाईकोर्ट के आदेश पर साल 1996 में टेनी की हिस्ट्रीशीट बंद कर दी गई थी।
लखीमपुर खीरी की ताजा खबरें: Lakhimpur khiri News in Hindi
अजय मिश्रा पर 2005 और 2007 के मारपीट के मुकदमों में अजय मिश्रा का बेटा आशीष मिश्रा उर्फ मोनू भी नामजद था। अजय मिश्रा पर दर्ज चार गंभीर मुकदमों में सबसे गंभीर मुकदमा प्रभात गुप्ता मर्डर केस ही था। हत्या के इस मुकदमे में अजय मिश्रा लोअर कोर्ट से बरी कर दिए गए। इत्तेफाक था कि 29 जून 2004 सुनवाई करने वाले जज ने अजय मिश्रा को हत्या के मुकदमे में बरी किया और 30 जून को जज साहब का रिटायरमेंट हो गया। परिवार ने इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में अपील दायर की। जिस पर कोर्ट ने आज फैसला सुनाया।
Updated on:
02 Mar 2024 07:56 pm
Published on:
02 Mar 2024 07:55 pm
बड़ी खबरें
View Allलखीमपुर खेरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
