26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक पैर खड़े होकर किया जल सत्याग्रह

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए खीरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक पैर पर खड़े होकर जल सत्याग्रह किया

less than 1 minute read
Google source verification
अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक पैर खड़े होकर किया जल सत्याग्रह

अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक पैर खड़े होकर किया जल सत्याग्रह

लखीमपुर खीरी. प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) की रिहाई के लिए खीरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक पैर पर खड़े होकर जल सत्याग्रह किया। यह सत्याग्रह किसान कांग्रेस के सह मंडल प्रभारी देवेंद्र कुमार पंकज के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान भाजपा की दमनकारी नीतियों का विरोध करते हुए सह मंडल प्रभारी देवेंद्र कुमार पंकज ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता के मद में चूर है। मदद करने वाले लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल में डाला जा रहा है। द्वेष भावना के चलते प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर योगी सरकार ने फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर जेल में डाल दिया।

हिटलर शाही पर उतारू है भाजपा

वहीं वरिष्ठ नेता केके दीक्षित ने कहा कि भाजपा सरकार हिटलर शाही पर उतारू है। वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने और धमकाने पर लगी हुई है। लेकिन वह अपने मकसद में कभी कामयाब नहीं होगी। युवा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कामिल उस्मानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता का दुरुपयोग कर रही है और कांग्रेसियों को फर्जी तरीके से मुकदमे में फंसाया जा रहा है उन्हें पलायन कर रहे श्रमिक भाइयों की मदद करने से रोका जा रहा है लेकिन कांग्रेसी निरंतर अपने काम में लगा हुआ है और लगा रहेगा। उन्होंने कहा कि जल सत्याग्रह के माध्यम से हम अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द रिहाई नहीं हुई तो यह आंदोलन दिन पर दिन उग्र होता रहेगा।

ये भी पढ़ें: अनलॉक' ने बढ़ाई किसानों की उम्मीद, लगातार नुकसान के बाद अब मिल सकता है मुनाफा