5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीएम का अपील, भाईचारे से मनाएं ईद-उल-फितर का त्योहार

शांति कमेटी की बैठक में डीएम-एसपी ने लोगो से की अपील...

2 min read
Google source verification
DM SP meeting with Peace committee Lakhimpur Kheri News

डीएम का अपील, भाईचारे से मनाएं ईद-उल-फितर का त्योहार

लखीमपुर खीरी. रमजान और आगामी त्यौहार ईद-उल फितर के पर्व के दृष्टिगत और रोजेदारों को रमजान मे असुविधा न हो और सभी व्यवस्थायें चाक चैबन्द रखी जांए तथा त्यौहार शांतिपूर्ण और परम्परागत तरीके से हंसी खुशी के माहौल में सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला मजिस्टेªट शैलेन्द्र कुमार सिंह ने की। जिसमें जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ जिले के सभी सभ्रान्त नागरिक भी मौजूद रहे।


डीएम-एसपी ने लोगों से की अपील

बैठक में डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह ने लोगो से अपील की कि एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए रमजान का पर्व हर्षोल्लास के साथ मिलजुल कर मनाये। उन्होनें आशा व्यक्त की कि हम सभी लोग पूर्व में बीते त्यौहारों की भांति इस त्यौहार को भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायेगे। जिससे कि त्यौहार की खुशी दोगुनी हो जायेगी। हम सभी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करेगे। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर प्रशासन को सूचित करे। उन्होंने सभी अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/पंचायत को निर्देश दिया कि साफ-सफाई की व्यवस्था चाक-चैबन्द कर लें और उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों मे शांति समिति की बैठक कर लें। उन्होंने पेयजल व्यवस्था तथा विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बनी रहे इस हेतु सम्न्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने यह भी कहा कि सफाई और पेयजल की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए इस ओर सभी ईओ व्यक्तिगत रूचि लेते हुए ध्यान दें।

कायम होगी भाईचारे की मिसाल

इस मौके पर शांति समिति की बैठक में डीएम-एसपी ने अपील की कि जनपद भाईचारे की मिसाल को कायम रखेगा। उन्होनें कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि गंगा जमुनी तहजीब के लिए जनपद अपनी मिसाल स्वयं है इसके लिए सभी सम्मानित नागरिक बधाई के पात्र है। डीएम-एसपी ने कहा कि शांति व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कोई कोताही नही बरती जायेगी। इस मौके पर एसपी रामलाल वर्मा ने कहा कि रमजान का पर्व परम्परागत और भाईचारे की भावना से मनाये। कानून व्यवस्था हर हाल में कायम रखी जायेगी। अराजक तत्वों से सख्ती से निपटा जायेगा। इसलिए सभी लोग त्यौहार को आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना से सकुशल सम्पन्न करायेगे। प्रशासन त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कटिबद्ध है।

लोगों ने रखे अपने विचार

शांति समिति की बैठक में तमाम गणमान्य लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। इस मौके पर डीएम ने कहा कि आज की बैठक मे गणमान्य नागरिकों द्वारा जो भी समस्यायें बतायी गयी हैं उनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। शांति समिति की बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी सदर, सीओ, ई0ओ0 नगर पालिका, नगर पंचायत, सहायक निदेशक सूचना, अपर जिला सूचना अधिकारी, व्यापारी सुरेन्द्र जैन, रमेश अग्रवाल, अशोक तोलानी, मौलाना इश्हाक, मौलाना अलाउद्दीन खां, मौलाना हशरत अली, मौलाना गुलाम खादिम, मौलाना मो0 अश्फाक कादरी, मौलाना रहीश नदवी, मौलाना मो0 सईद कासिमी, सांसद खीरी प्रतिनिधि अरविन्द सिंह संजय आदि मौजूद रहे।