गोला गोर्कणनाथ सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे। सपा और भाजपा में सीधा मुकाबला है। 55.68 फीसदी वोट पड़े थे। देखना दिलचस्प होगा कि यहां की जनता किसके पक्ष में वोट की है। इसका फैसला आज हो जाएगा। मतगणना सुबह 8 बजे से मंडी समिति में शुरू हो जाएगी।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे। रविवार को आने वाले परिणाम पर सभी की निगाहें होंगी। गोला की जनता किसके पक्ष में यह सीट डालती है, सभी कि निगाहें होंगी।
गोला गोकर्णनाथ सीट छह सितंबर को बीजेपी विधायक अरविंद गिरि के निधन के बाद खाली हुई थी। कांग्रेस और बसपा ने इस उपचुनाव से दूरी बना ली थी। इससे यहां पर सपा और भाजपा में सीधे मुकाबला हो गया था।
मतगणना को लेकर लखीमपुर प्रशासन पूरी तरह से तैयारियां कर ली है। मंडी समिति में भारी पुलिस बलों को इंतजाम किया गया है। इसके लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। 32 राउंड में मतगणना पूरी होगी। इस दौरान मंडी समिति में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।
2017 में पड़े थे 68.40 फीसदी मत
2017 चुनाव में गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट 68.40 फीसदी वोट पड़े थे और अरविंद गिरि ने जीत दर्ज की थी। उस समय प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी थी। 2022 में 65 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, 2022 में भाजपा की दोबारा सरकार बनी थी। वहीं 2012 में 64.50 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। 2012 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी थी।
गोला सीट पर वोटों का गणित
गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3,95,433 है। इसमें पुरुष मतदाता 2,08,181 और महिला मतदाता 1,87,226 हैं। वहीं, 24 अन्य वोट हैं। आबादी के हिसाब से कुर्मी, मुस्लिम और ब्राह्मण मतदाताओं का दबदबा रहा है। इस सीट पर मुस्लिम समुदाय का वोट करीब 80,000 है, जो कि हमेशा से ही निर्णायक भूमिका में रहा है।