
गर्भवती महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है गुड़, ये बड़ी बीमारी भी हो जाएगी दूर
लखीमपुर खीरी. गुड़ एक प्राकृतिक मीठा पदार्थ है जो कि गन्ने के रस से बनता है। खाना खाने के बाद अगर मीठा खाना है तो गुड़ से अच्छा कुछ भी नहीं है। गुड़ में पर्याप्त मात्रा में आयरन भी होता है और यह आयरन गुड़ में तब आता है जब गन्ने के रस को लोहे के बर्तन में पकाया जाता है। यह आयरन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही स्वास्थ्यप्रद होता है। विशेषकर उन लोगों के लिए जो कि एनीमिया से ग्रस्त होते हैं।
लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक है गुण
आहार परामर्श दाता रूपाली का कहना है कि गुड़ भरपूर ऊर्जा का स्रोत है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, फोस्फोरस, विटामिन्स, खनिज पदार्थ और सबसे अधिक मात्रा में आयरन (100 ग्राम गुड़ में 10-13मिलीग्राम) होता है। रूपाली बताती हैं कि गुड़ खाने से खून की कमी नहीं होती है क्यूंकि यह लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक है।
गुड़ में फोलेट काफी मात्रा में पाया जाता है जो कि गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास में सहायक होता है और महिला भी स्वस्थ रहती है। गुड में पोटैशियम और खनिज पदार्थ पर्याप्त मात्रा में होते हैं जो कि शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते हैं। पोटैशियम शरीर में इलेक्ट्रोलाइट को संतुलित करने में मदद करता है।
आशा कार्यकर्ताओं को मॉड्यूल प्रशिक्षण में भी इस बात के प्रशिक्षण पर ज़ोर दिया जाता है कि समुदाय में वे महिलाओं को गुड़ खाने की सलाह दें जो कि खून कि कमी से ग्रस्त हैं। आंगनवाड़ी केन्द्रों पर भी सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में जब पौष्टिक आहार के सेवन करने कि सलाह दी जाती है तब उसमें भी गुड़ के सेवन पर ज़ोर दिया जाता है।
क्या होता है एनीमिया ?
खून में आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है जिसे हम एनीमिया कहते हैं। आयरन हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं या रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करता है। ये कोशिकाएं ही हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने का काम करती हैं। यही कारण है कि हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। हीमोग्लोबिन ही फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर रक्त में ऑक्सीजन पहुंचाता है इसलिए हीमोग्लोबिन कम होने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है और शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती है।
Updated on:
06 Feb 2019 05:10 pm
Published on:
06 Feb 2019 04:50 pm
बड़ी खबरें
View Allलखीमपुर खेरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
