
UP Weather Today
UP Weather : लखीमपुर खीरी में आज जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग ने आज यानी कि सोमवार को लखीमपुर खीरी में हेवी रेन अलर्ट जारी किया है। लखीमपुर खीरी का अगले 7 दिनों तक मौसम सुहावना रहेगा। देर रात से बिगड़ा मौसम 12 अगस्त के बाद ठीक होने की संभावना है।
लखीमपुर खीरी सहित 11 जिलों में आफत
लखीमपुर खीरी से लेकर कुशीनगर तक भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, गोरखपुर और देवरिया में आज जमकर बारिश होगी। इन जिलों में आज रात तक बारिश के साथ तेज चमक के साथ आंधी आने की चेतावनी है।
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
अगर आप आज घर से बाहर निकल रहे हैं तो मौसम रिपोर्ट अवश्य पढ़ ले। आईएमडी के ताजा अपडेट में मौसम विभाग में भारी बारिश से लेकर अति भारी बारिश की संभावना जताई है। आज कई शहरों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
Published on:
07 Aug 2023 08:47 am
बड़ी खबरें
View Allलखीमपुर खेरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
