4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: दुधवा नेशनल पार्क में शूट होगी हॉलीवुड की ये हॉरर मूवी

दुधवा नेशनल पार्क में गुंजेगी डरावनी आवाजें।

2 min read
Google source verification
Dudhwa National Park

Dudhwa National Park

लखीमपुर खीरी. अब बहुत जल्द ही लोगों को दुधवा टाइगर रिजर्व (दुधवा राष्ट्रीय उद्यान) भी फिल्मों में देखने को मिलेगा। क्योंकि उत्तर प्रदेश पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुम्बई की एक टीम लखीमपुर खीरी के जंगलों में एक फ़िल्म बनाने जा रही है। दुधवा के जंगलों में इस फ़िल्म की अधिकतर शूटिंग होगी। इससे जिला लखीमपुर खीरी भी देश-दुनिया मे मशहूर होने वाला है।

दुधवा पार्क में शूट होगी हॉरर फिल्म

यह जानकारी फ़िल्म के डायरेक्टर देवराज सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सात घुमक्कड़ दोस्तों पर आधारित यह एक हॉरर सस्पेन्स फिल्म होगी। फ़िल्म की कहानी का कांसेप्ट सोनू मंचन का है। स्क्रिप्ट ओमपाल सिंह ने लिखी है। फ़िल्म का नाम कोहरा द फोग होगा। देवाशीष फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले इस फ़िल्म को बनाया जाएगा। फ़िल्म का फर्स्ट लुक भी प्रेस वार्ता में दिखाया गया। फ़िल्म प्रोड्यूसर आलोक पांडेय ने बताया कि फ़िल्म ईशू गंभीर, अनमोल व प्रकाश सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। फ़िल्म की कहानी का जिक्र करते हुए प्रोड्यूसर आलोक पांडेय व डायरेक्टर देशराज सिंह ने बताया कि यह कहानी हॉरर है, लेकिन इसका कांसेप्ट बिल्कुल नया है। ईशू गंभीर इस फ़िल्म से पहले के टीवी सीरियलों में किरदार अदा कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें - ममता बनर्जी के करीबी TMC नेता की हत्या में शामिल 7 यूपी से गिरफ्तार

फ़िल्म के गानों को नेहा कक्कर अपनी आवाज देंगी। साथ ही फ़िल्म में नई प्रतिभाओं के साथ खीरी की प्रतिभाओं को भी फ़िल्म में काम करने का मौका दिया जाएगा। इस दौरान डायरेक्टर देशराज सिंह की माता जी सरिता सिंह मौजूद रहीं। यहां टीम ने केक काट कर फ़िल्म निमार्ण का आगाज किया।

पहली बार फिल्मों में दिखेगा दुधवा
यह पहला मौका होगा जब दुधवा को फिल्मों में देखने को मिलेगा। इससे पहले मौके कई बार मिले। लेकिन किसी न किसी समस्यों के चलते फ़िल्म नहीं बन सकी। फ़िल्म डायरेक्टर के मुताबिक फिल्म का ज्यादा हिस्सा दुधवा में ही सूट किया जायेगा।

Story Loader