5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Tourism Day 2017 : ये हैं यूपी के पांच फेमस पर्यटन स्थल

आज के दिन 27 सितम्बर को हर साल विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) मनाते हैं।

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Akansha Singh

Sep 27, 2017

World Tourism Day 2017

बेगम हजरत महल पार्क लखनऊ के हृदय हज़रत गंज में गोमती नदी के हनुमान-सेतु पुल के ठीक सामने परिवर्तन चौक के बाद बना हुआ एक उद्यान है। इसमें खुर्शीद जैदी और सआदत अली का मकबरा बना हुआ है, जिसके आस-पास उद्यान विकसित क्या हुआ है।

World Tourism Day 2017

अयोध्या भारत के उत्तर प्रदेश प्रान्त का एक अति प्राचीन धार्मिक नगर है। यह फैजाबाद जिला के अन्तर्गत आता है। यह सरयू नदी (घाघरा नदी) के दाएं तट पर बसा है। प्राचीन काल में इसे कौशल देश कहा जाता था। अयोध्या हिन्दुओं का प्राचीन और सात पवित्र तीर्थस्थलों में एक है।

World Tourism Day 2017

खीरी उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला है। यह जिला भारत-नेपाल सीमा और पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर एवं बेहराइच जिलों से घिरा हुआ है। खीरी को लखीमपुर-खीरी जिले के नाम से भी जाना जाता है। पहले इस जगह को लक्ष्मीपुर जिले के नाम से जाना जाता था। पुराने समय में यह जिला खर के वृक्षों से घिरा हुआ था। अत: खीरी नाम खर वृक्षों का ही प्रतीक है। यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गोला- गोकरनाथ(छोेटी काशी), देवकाली, लिलौटीनाथ और फ्रांग मंदिर(ई॰ १८६०-१८७०) आदि विशेष रूप से प्रसिद्ध है। क्षेत्रफल की दृष्टि(लगभग ७६८० वग॔ किलोमी॰) से यह जिला उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला हैं।

World Tourism Day 2017

बहराइच जिले में लखनऊ से 200 किमी दूर यह जंगल के बीच स्थित में है। यह घाट नेपाल में बरदिया राष्ट्रीय उद्यान की सीमा से जुड़ा हुआ है। गिरवा और कोर्डिया नदी जो बाद में मिलकर घाघरा नदी बनती है। गिरवा नदी के ताजे पानी में डॉल्फिन पाई जाती हैं। बाघ, तेंदुआ, हिरण और चिकारा के अलावा कई वन्य जीव यहां रहते हैं।

World Tourism Day 2017

प्रदेश का एकमात्र विश्व प्रसिद्ध दुधवा नेशनल पार्क है, मोहाना व सुहेली नदियों के मध्य स्थित यह वन प्राकृतिक रूप से रह-रहे पशु-पक्षियों एवं पेड़-पौधों की जैव-विविधता प्रकृति की अनमोल धरोहर को अपने आगोश में समेटे है । दुधवा नेशनल पार्क एवं किशनपुर पशु विहार को 1987-88 में भारत सरकार के प्रोजेक्ट टाइगर परियोजना में शामिल करने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है । भारत के राष्ट्रीय पार्को में चल रहे प्रोजेक्ट टाइगर में दुधवा का नाम दूसरे स्थान पर पहुंच गया है । यहां पल रही विश्व की अनूठी गैंडा पुनर्वास परियोजना के 27 सदस्यीय गैंडा परिवार के स्वछंद घूमते सदस्य पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु बने रहते हैं । इसीलिए हर साल बड़ी तादाद में सैलानी और वन्य-जीव विशेषज्ञ यहां आते हैं।