2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

… कैसे मिले आम जन मानस को औषधि केंद्र का लाभ

जन औषधि केंद्रों पर इक्का-दुक्का लोग पहुंच रहे हैं...

2 min read
Google source verification
Jan Aushadhi Kendra in Lakhimpur Kheri UP news

... कैसे मिले आम जन मानस को औषधि केंद्र का लाभ

लखीमपुर खीरी. केंद्र सरकार की भारतीय जन औषधि परियोजना का लाभ पूरी तरह जिलेवासियों को नहीं मिल पा रहा है। अधिकांश लोग तो इस योजना के बारे में जानते तक नहीं परिणाम स्वरुप चिकित्सकों के द्वारा लिखी गई महंगी दवा खरीदने के लिए लोग मजबूर हैं। जन औषधि केंद्रों पर इक्का-दुक्का लोग पहुंच रहे हैं। हालात यह हैं किस शहर के मेडिकल स्टोर पर दवा खरीदने वालों की भीड़ है तो दूसरी तरफ इन जन औषधि केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहता है।एक तरफ शासन स्तर से जहां जिला अस्पतालों में निशुल्क दवा उपलब्ध करा दी गई है वही केंद्र सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य बेहतर रहे इसके लिए महंगी दवाओं को सस्ते दामों पर दिलाने के लिए भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत औषधि केंद्रों की स्थापना भी कराई है। इस योजना के तहत जिले में करीब 15 जन औषधि केंद्र खोले जा चुके हैं। महंगी होने के कारण जो दवा अस्पताल में नहीं है वहीं औषधि केंद्र पर खरीदी जा सकती है इससे उन लोगों को भी लाभ होगा जिनके पास इलाज के लिए बहुत पैसा नहीं है।

तहसील मार्केट में जन औषधि केंद्र

जिला मुख्यालय पर तहसील मार्केट में ऊपर की दुकानों में भारतीय जन औषधि केंद्र खुला हुआ है जहां पर महंगी से महंगी गाय भी 80 से 90प्रतिशत की छूट पर मिल जाती है। लेकिन इस बात की जानकारी शहरवासियों को है ही नहीं परिणाम स्वरुप मेडिकल स्टोरों पर महंगी दवा खरीदने वालों की भरमार है। इस मेडिकल स्टोर के संचालक अनिल कुमार बताते हैं कि सीएमओ से लाइसेंस बनवाने के बाद जन औषधि केंद्र कोई भी खोल सकता है लेकिन इस औषधि केंद्र को साल भर से ऊपर हो चुका है। पूरे दिन में सौ के आसपास ग्राहक आते हैं जब कि यहां महंगे से महंगा इंजेक्शन या दवा सस्ते दाम पर मिल जाता है।

अस्पताल के पास होने चाहिए औषधि केंद्र

दवा खरीदने आए रजनीश कुमार बताते हैं कि उन्हें यह जानकारी अपने मित्र के द्वारा हुई थी लेकिन बेहतर होता कि यह जन औषधि केंद्र शासन की ओर से जिला अस्पताल के सामने या आस-पास बाजार में होता लेकिन एक कोने में तहसील मार्केट में ऊपर होने के कारण इसकी जानकारी कम लोगों को है। बहादुर नगर में रहने वाले राजू शुक्ला बताते हैं कि शासन की महत्वपूर्ण योजना के तहत खुलने वाले ये केंद्र इस मार्केट में ऊपर न होकर अस्पताल के पास सड़क के किनारे होती तो लोगों को इसका ज्यादा लाभ मिलता जानकारी भी जल्दी होती।

बेहतर स्वास्थ्य के लिए है जन औषधि केंद्र की योजना

सांसद अजय मिश्र टेनी का कहना है कि भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत कम पैसों में गरीबों को अच्छा स्वास्थ्य दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने यह योजना चलाई है।इसके तहत कोई भी व्यक्ति सीएमओ के पास जाकर आवश्यक कागज तैयार कराने के बाद जन औषधि केंद्र खोल सकता है।इसकी कोई संख्या की निर्धारित नहीं है।पूरे जिले में करीब 15 जन औषधि केंद्र हैं जिन पर सस्ते दामों पर जीवन रक्षक दवा मिलती है।

Story Loader