4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रांसफर के बदले लाइनमैन की पत्नी मांगने वाला जेई गिरफ्तार, टेक्नीशियन भी भेजा गया जेल

लखीमपुर खीरी पुलिस ने यूपी बिजली विभाग के एक जेई नागेंद्र कुमार और टेक्नीशियन जगतपाल को 45 वर्षीय लाइनमैन गोकुल प्रसाद की मौत के बाद गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
Lakhimpur Kheri Lineman Suicide Case JE And Technician Arrested

Lakhimpur Kheri Lineman Suicide Case JE And Technician Arrested

लखीमपुर खीरी पुलिस ने यूपी बिजली विभाग के एक जेई नागेंद्र कुमार और टेक्नीशियन जगतपाल को 45 वर्षीय लाइनमैन गोकुल प्रसाद की मौत के बाद गिरफ्तार किया है। दरअसल, 11 अप्रैल को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के पलिया विद्युत केंद्र में तैनात एक लाइनमैन की मौत हो गई थी। लाइनमैन की मौत आत्महत्या के कारण हुई थी। खुदकुशी से पहले उसने एक वीडियो जारी किया था जिसमें दोनों आरोपियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। लाइनमैन की मौत के बाद जेई और टेक्नीशियन दोनों को निलंबित कर दिया गया था। आरोपियों पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया. जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जेई और टेक्नीशियन को गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने कहा है कि लाइनमैन द्वारा आत्महत्या करने के केस में जेई और टेक्नीशियन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, लाइनमैन गोकुल प्रसाद ने जेई पर ट्रांसफर के बदले पत्नी की मांग करने व उन्हें प्रताड़ित करने के आरोप में खुद को आग लगा ली थी। लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में सामूहिक हत्याकांड, पति को लटकाया, महिला और बेटियों का काटा गला, हिरासत में लिए गए कुछ लोग

पत्नी पर अभद्र टिप्पणी

मृतक गोकुल की पत्नी राजकुमारी ने जेई और टेक्नीशियन पर उनके पति को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके पति को पलिया सब-स्टेशन में ट्रांसफर के बदले एक लाख रुपये लिए थे। पैसे मिलने के बाद जेई और टेक्नीशियन ने पत्नी पर अभद्र टिप्पणी करना शुरू कर दिया था। इससे तंग आकर लाइनमैन ने आत्महत्या कर ली। मौत से पहले उसने वीडियो जारी किया था जिसमें उसने कहा, 'जेई और उसके दलाल तबादले के बदले मेरी पत्नी मांग रहे हैं। मैनें थाने में नंबर देकर शिकायत किया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ।'

Story Loader