
nikay chunav Result
लखीमपुर खीरी. नगर निकाय चुनाव 2017 के नतीजे सामने आने शुरु हो गए हैं। वहीं लखीमपुर नगर पालिका गोला गोकर्ण नाथ से अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय महिला दावेदार मीनाक्षी अग्रवाल ने जीत हासिल की है। मीनाक्षी अग्रवाल ने भाजपा के विजय कुमार को हराया है, जो कि दूसरे नंबर पर रहें।
79113 नेताओं का भाग्य तय करेगा यूपी की सियासत
निकाय चुनावों में 16 नगर निगम समेत 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायतों के प्रमुखों के साथ-साथ पार्षदों/सभासदों के पदों के नतीजे यूपी की सियासत की दिशा तय करेंगे। निकाय चुनावों ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में चारो खाने चित हुई बसपा और पार्टी सुप्रीमो मायावती को नई ऊर्जा से लबरेज किया है। तीन चरणों में हुए निकाय चुनावों में कुल 79,113 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। मतगणना सभी 75 जिलों के 334 केंद्रों पर जारी है। गौरतलब है कि तीन चरणों की वोटिंग में कुल मिलाकर 52.50 फीसदी मतदान हुआ था।
11200 टेबल पर 56 हजार कर्मचारी
राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी नतीजों को जल्द सामने लाने के लिए पुख्ता इंतजार किए हैं। प्रदेश के 334 मतगणना स्थानों पर 11,200 टेबल पर 56 हजार कर्मचारी मुस्तैद किए गए हैं। मेयर और अध्यक्ष पद के लिए 6 हजार मतगणना टेबल, जबकि पार्षद और सभासदों के पदों के लिए 5,200 टेबल पर गिनती जारी है। चुनाव के नतीजे मतगणनास्थल से ही आयोग की वेबसाइट (http://sec.up.nic.in) पर अपलोड करने की व्यवस्था है। इसके बाद आयोग की वेबसाइड से प्रमाणपत्र की कॉपी निकालकर आरओ की हस्ताक्षर के बाद वापस वेबसाइट पर स्कैन करके अपलोड करने का इंतजाम पहली मर्तबा हुआ है। मतगणना पर नजर रखने के लिए सभी मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही वेबकास्टिंग कराई जा रही है।
वेबसाइट व मोबाइल एप से मिलेंगे सभी नतीजे
राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट (http://sec.up.nic.in) पर रिजल्ट लाइव देखने की सुविधा भी मिली। इसके अलावा स्टेट इलेक्शन कमीशन यूपी नाम से मोबाइल एप के जरिये भी परिणाम उपल्बध रहे। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर पार्टी आधारित रिजल्ट के साथ-साथ डैशबोर्ड पर 75 जिलों के पदों का विवरण भी मुहैया मिला। गौरतलब है कि पहले चरण में 52.59 फीसदी, दूसरे चरण में 49.30प्रतिशत और तीसरे चरण में 58.72 मतदान हुआ था।
Published on:
01 Dec 2017 03:25 pm

बड़ी खबरें
View Allलखीमपुर खेरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
