7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP News: रिटायर्ड अफसर के फार्म हाउस पर हत्या, शक की सुई पत्नी और प्रेमी पर अटकी

UP News: लखीमपुर में एक रिटायर्ड अफसर के फार्म हाउस पर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस युवक की पत्नी से पूछताछ कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
murder on retired officers farmhouse lakhimpur wife and lover suspect

हत्या कर शव खेत में फेंका

UP News: लखीमपुर में एक रिटायर्ड अफसर के फार्म हाउस पर हत्या से सनसनी फैल गई है। मामला पति, पत्नी और वो का लग रहा है। फार्म हाउस पर चौकीदारी का काम करने वाले युवक की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक को कमरे से खींचकर गन्ने के खेत मे ले जाकर हत्या की गई। शक के आधार पर पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है। घटना मैलानी के ढाका क्षेत्र की है।

यह है मामला

बुधवार की दोपहर लखीमपुर खीरी में रिटायर्ड एडीएम के कुकरा स्थित आवास के पिछले भाग में आफाक (35 वर्ष) का शव बरामद हुआ। शव पर धारदार हथियार के निशान मिले। खून से सने शव की खबर मैलानी थाने की पुलिस और कुकरा चौकी को मिली। शव की पहचान अफाक के रुप में हुई जो फार्म हाउस की देखभाल करता था। अफाक की दो शादियां हुई थी। वह यहां दूसरी पत्नी के साथ रहता था। अफाक की बच्ची भी उसके साथ रहती थी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और बच्ची से पूछताछ की तो पता चला कि अफाक की गैरमौजूदगी में एक युवक आता जाता था। अफाक की दूसरी पत्नी की भूमिका संदिग्ध लग रही है। पुलिस ने अफाक की पत्नी से पूछताछ कर रही है। अफाक की पत्नी का प्रेमी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।