28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी की किसान रैली के लिये निकले हजारों किसान, करेंगे ये काम

शाहजहांपुर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान कल्याण रैली को संबोधित करेंगे...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखीमपुर खेरी

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 21 Jul 2018, 1:01 PM IST

narendra_modi

पीएम मोदी की किसान रैली के लिये निकले हजारों किसान, करेंगे ये काम

लखीमपुर खीरी. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के शाहजहांपुर में किसान महारैली को संबोधित करेंगे। बीजेपी पदाधिकारियों के मुताबिक, पीएम मोदी की इस रैली में नौ जिलों के करीब सवा लाख किसान जुटेंगे। रैली की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सीमावर्ती जिलों के किसान-कार्यकर्ता शाहजहांपुर के लिये रवाना हो गये हैं। लखीमपुर-खीरी से भी करीब 30-35 हजार कार्यकर्ता पीएम की रैली में शामिल होंगे।

भारतीय जनता पार्टी के धौरहरा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी ने बताया कि 21 जुलाई को शाहजहांपुर में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में लखीमपुर जनपद से 30 से 35 हजार कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी के विचारों को सुनने के लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि धौरहरा विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को बसों और कारों से भेजने की व्यवस्था की गई है।

गिनाई सरकार की उपलब्धियां
बाला प्रसाद ने कहा कि जब बीजेपी की सरकार बनी है, लगातार किसानों के हित में काम हो रहे हैं। मौजूदा प्रदेश सरकार ने गरीबों के हित में भी कई योजनाएं चलाई हैं, जिनसे गरीबों को काफी लाभ मिला रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा अब तक के इतिहास में पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जिन्होंने किसानों का लागत से अधिक मूल्य दिलाने का प्रयास किया। किसानों को उपज का मूल्य मिलने से किसान खुशहाल होगा और देश का विकास होगा।

पीएम को धन्यवाद कहने को आतुर किसान
विधायक ने बताया कि पीएम मोदी की रैली में जाने के लिए उनके क्षेत्र के कार्यकर्ता और किसानों में बहुत उत्साह देखने को मिला। जिले के किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने के लिए लालायित हैं। किसी से भी रैली स्थल पर जाने के लिए कहने की जरूरत नहीं पड़ रही है। बाला प्रसाद ने बताया कि अपने क्षेत्र के किसान भाइयों और अपने कार्यकर्ताओं का उत्साह को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों में भाजपा के प्रति कितनी निष्ठा है। बाला प्रसाद अवस्थी ने धौरहरा विधानसभा क्षेत्र के किसानों और कार्यकर्ताओं को रैली तक ले जाने की जिम्मेदारी पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजीव अवस्थी को सौंपी है।

हरदोई से जाएंगे 50 हजार किसान
हरदोई जनपद से भाजपाइयों ने पीएम मोदी की किसान कल्याण रैली के लिए बड़ी तैयारी की है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने जिले के दिग्गज भाजपाइयों संग मिलकर बड़ी रणनीति तैयार की है। उन्होंने बताया कि हरदोई जिले से 50 हज़ार किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान कल्याण रैली में शामिल होने जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

लखीमपुर खेरी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग