8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का ईनामी अपराधी गिरफ्तार,  दर्जनभर आपराधिक मुकदमे हैं दर्ज

नए कोतवाल के कार्यभार संभालने के बाद निघासन पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है...

2 min read
Google source verification
Police arrested criminal in Lakhimpur Kheri UP news

मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का ईनामी अपराधी गिरफ्तार,  दर्जनभर आपराधिक मुकदमे हैं दर्ज

लखीमपुर-खीरी. नए कोतवाल के कार्यभार संभालने के बाद निघासन पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने पच्चीस हजार के शातिर इनामिया अपराधी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस भी बरामद हुआ है। पकड़े गए अपराधी के ऊपर जिले के विभिन्न थानों में करीब दर्जन भर संगीन अपराधों में मुकदमे दर्ज हैं।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

जनपद में शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व पश्चिमी तथा क्षेत्राधिकारी पलिया व निघासन के नेतृत्व में इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी व चौकी प्रभारी पढुआ विपिन यादव व हमराही पुलिसबल ने शनिवार को तड़के मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विपिन मौर्य पुत्र संतराम मौर्य निवासी ग्राम गौरिया कोतवाली निघासन को गिरफ्तार किया है।

बदमाश पर 25 हजार रुपए का था ईनाम

कोतवाल संजय कुमार त्यागी ने बताया कि अभियुक्त विपिन मौर्य जनपद खीरीका एक शातिर अपराधी है जो करीब दस साल से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। इस अभियुक्त को शनिवार की सुबह करीब सवा चार बजे पुलिस मुठभेड़ के दौरान ग्राम पठाननपुरवा साईफन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस भी बरामद किया गया।

करीब दर्जन भर आपराधिक मुकदमे हैं दर्ज

कोतवाल ने बताया कि वह नाबालिग अवस्था में भी आपराधिक वारदातों में सक्रिय था और जेल भी जा चुका था। उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में करीब दर्जन भर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल संजय कुमार त्यागी, चौकी इंचार्ज पढुआ विपिन यादव, कांस्टेबिल अरविन्द यादव, रामू यादव, राज कोकिल, मो.इशराक व लक्ष्मीकांत शामिल रहे।