8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक बचाने के चक्कर में डीसीएम पलटी, तीन की दर्दनाक मौत

हादसे में डीसीएम मालिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद वहा हड़कंप मच गया।

2 min read
Google source verification
Three killed in road accident

Three killed in road accident

लखीमपुर खीरी. जिले के मितौली थाना क्षेत्र में लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग पर बरौला फॉर्म के पास सरिया लदी डीसीएम पलट गई। हादसे में डीसीएम मालिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद वहा हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को डीसीएम से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर मृतक परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई।

बोनट का हिस्सा दबने से हुई मौत

जानकारी के अनुसार धौरहरा कस्बे के रहने वाले अब्दुल हामिद अपनी डीसीएम गाड़ी पर सरिया लादकर मुजफ्फरनगर से ड्राइवर नसीम निवासी सिंगाही व क्लीनर रंजीत के साथ लखीमपुर के लिए वापस लौट रहे थे। लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग पर बरौला फॉर्म मोढ़ पर अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। डीसीएम चालक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। डीसीएम के बोनट का हिस्सा दब जाने से ड्राइवर, क्लीनर व मालिक उसी में दब गए, जिससे तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

तेज रफ्तार में थी डीसीएम

बताया जाता है कि सुबह टहलने निकले लोगों ने हादसा देखकर तुरंत पुलिस को सूचना की दी।घटना की जानकारी होते ही सीओ मितौली प्रदीप सिंह मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गये और डीसीएम में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक डीसीएम में सवार तीनों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। सीओ ने अपनी मौजूदगी में तीनों शवो को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। उधर, घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गये। तीनों मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। सुबह हुई घटना में प्रत्यक्ष दर्शियों की मानें तो डीसीएम काफी तेज रफ्तार में थी। अचानक बाइक बीच मे आ जाने के कारण जब तक चालक डीसीएम को नियंत्रत करता, तब तक डीसीएम पलट गई।