10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखीमपुर खीरी में रोड के किनारे खड़े लोगों को ट्रक ने रौंदा, 5 की मौत; 15 घायल

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है।

2 min read
Google source verification
lakhimpur_1.jpg

लखीमपुर खीरी में एक बडा़ सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 5 लोगों को मौत हो गई है। वहीं 15 लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह मामला सदर कोतवाली के पनगीखुर्द NH-730 की घटना है।

सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पलात पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं 15 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।

स्कूटी की कार से टक्कर हुई थी टक्कर
सड़क हादसा सदर कोतवाली के पनगी खुर्द गांव के पास हुआ है। यहां शनिवार शाम को ऐरा रोड पर पनगी खुर्द गांव के पास एक स्‍कूटी की कार से टक्‍कर हो गई। इसमें स्‍कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्‍थल पर भीड़ एकत्रित हो गई। इसी बीच लखीमपुर खीरी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने भीड़ कौ रौंद दिया।

हादसे की सूचना पर मौके पर डीएम और एसपी गणेश प्रसाद साहा भी पहुंच गए। डीएम ने मीडिया से बात करते हुए बताया, “ बहराइच की तरफ से एक ट्रक आ रहा था जो कि अनियंत्रित हो गया और वहां मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए।” उन्होंने कहा, “पहली प्राथमिकता घायलों को अस्पताल पहुंचाना था, उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके पर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।”

लखीमपुर हादसे पर सीएम योगी ने जताया दु:ख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर हादसे पर दु:ख जताया। सीएम योगी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है। जिसमें लिखा, “महाराज ने जनपद लखीमपुर खीरी में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है।


महाराज जी ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार व तेज गति से राहत कार्यों को कराने के निर्देश दिए हैं।”