15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां शुरु की गई नई पहल, सवा सौ कर्मचारियों ने पौधरोपण के लिए दान दिया वेतन

ग्राम विकास विभाग के कर्मचारियों के लिये एक अच्छी पहल की शुरुआत करते हुए काफी सराहनीय फैसला लिया गया है।

2 min read
Google source verification
lakhimpur

यहां शुरु की गई नई पहल, सवा सौ कर्मचारियों ने पौधरोपण के लिए दान दिया वेतन

लखीमपुर खीरी. ग्राम विकास विभाग के कर्मचारियों के लिये एक अच्छी पहल की शुरुआत करते हुए काफी सराहनीय फैसला लिया गया है। एक बैठक के दौरान जिले भर के करीब सवा सौ कर्मचारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरण सुरक्षित रहे इस के लिए उन्होंने अपना दिन का वेतन वन विभाग को दान करने का ऐलान किया है। विकास भवन में हुई इस बैठक में कर्मचारियों ने यह भी निर्णय लिया कि वह खुद तो अपना एक दिन का वेतन दान करेंगे साथ ही पर्यावरण को बचाने को लिए अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारियों को भी एक दिन का वेतन दान करने के लिए प्रेरित करेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण हो सके।

कर्मचारी ने बैठक के बाद वेतन दान दिए जाने के संबंध में एक पत्र भी सीडीओ अनिल कुमार सिंह को सौंपा है। कर्मचारियों की इस पहल की सीडीओ ने जमकर तारीफ की और इसे समाज के लिए एक बेहतर प्रयास बताया। वहीं जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार शुक्ला की अगुवाई में ग्राम विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें पहली बार कर्मचारियों समस्याओं से परे हो सामाजिक मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई। वही जिला मंत्री बृजेश अवस्थी ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है और जीवन को शुद्ध रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाते हैं। वर्तमान में बढ़ती जनसंख्या औद्योगिक विकास अधिकता के कारण निरंतर कम होते जा रहे हैं। यह चिंता का विषय है।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह हम सब का दायित्व बनता है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करें और मानव जीवन को बचाने के लिए जितना जरूरी भोजन है। उतना ही धरती पर पेड़ पौधों की मौजूदगी भी है। संगठन की बैठक में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सभी कर्मचारियों ने 1 दिन का वेतन पौधरोपण के लिए दान करने का निर्णय लिया है। बैठक में विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भजनलाल ने उम्मीद जताई कि सामाजिक मुद्दों पर कई और विभाग के कर्मचारी साथी भी प्रेरित होकर मुहिम में साथ देगे। इस बाबत कर्मचारियों DDO को पत्र भेजने के साथ डीएम,सीडीओ और परियोजना निदेशक को पत्र भेजा है। इस दौरान कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता स्टोनो कमलेश कुमार समेत तमाम लोग मौके पर उपस्थित रहे।