
liquor News: गांवों में बन रही अवैध शराब के कारोबार से ग्राम प्रधान व चौकीदार मुक्ति दिलएंगे। शराब के कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत ग्राम प्रधानों के सहयोग व चौकीदारों की जिम्मेदारी तय होगी। ड्रोन से अवैध शराब के अड्डों की पहचान की जा रही है।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा, जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह ने अवैध शराब से जिले को मुक्त कराने की रणनीति तैयार की है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीमें ड्रोन के माध्यम से अवैध कच्ची शराब के अड्डों को चिन्हित कर रही हैं।
एक ड्रोन से करीब तीन किलोमीटर का एरिया कवर किया जा रहा है। जंगल और नदी इलाकों में जहां टीमें नहीं पहुंच पा रही हैं, वहां ड्रोन से तस्वीर ली जा रही है। अधिकारियों की रणनीति के अनुसार ग्रामीणों को जागरूक करना भी है। उन्हें अवैध शराब से होने वाले शारीरिक, सामाजिक नुकसान के बारे में भी बताया जाएगा।
145.8 लीटर अवैध शराब और 300 किग्रा लहन बरामद
पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम ने ड्रोन के जरिए अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों को चिन्हित कर कार्रवाई की। खीरी थाना के ग्राम लोनपुरवा में संदिग्ध घरों और उनके आस पास के स्थानों से प्लास्टिक के पाउचों में कच्ची शराब और पीपियों में लहन बरामद किया।
मोहम्मदी के ग्राम मगरैना, बिलहरा, छिछौरा में परचून की दुकान से अवैध देशी शराब जोशीला ब्रांड के चार पौवे प्रत्येक 200 एमएल बरामद किया। निघासन के ग्राम त्रिकोलिया में कच्ची शराब बरामद की। फूलबेहड़ के ग्राम पूजागांव, बेलहा सिकटिहा, चंदपुरा, फुटहा थाना भीरा में दबिश दी। यहां कच्ची शराब, लहन बरामद की। मितौली के ग्राम लाल्हनपुर, धौरहरा के ग्राम अमेठी नाला में दबिश देकर संदिग्ध घरों से कच्ची शराब बरामद की।
ग्राम प्रधान-चौकीदारों की ली बैठक, बनी रणनीति
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) संदीप सिंह की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों व चौकीदारों की एक मीटिंग कोतवाली सदर में आयोजित हुई, जिसमें अवैध शराब निर्माण, बिक्री की सूचना पुलिस अथवा आबकारी महकमें को देने के निर्देश दिए, जिससे प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
सीओ मितौली सुबोध जायसवाल की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों, चौकीदारों की बैठक थाना नीमगांव में हुई, जिसमें आबकारी निरीक्षक विजय चंद जायसवाल, प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार ने अवैध शराब की रोकथाम के निर्देश दिए।
Updated on:
09 Sept 2023 07:55 pm
Published on:
09 Sept 2023 07:35 pm
बड़ी खबरें
View Allलखीमपुर खेरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
