8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की संभावना, जाने अपने क्षेत्र के मौसम का पूर्वानुमान

Weather Update: प्रदेश में, बुधवार, 9 अगस्त तक छिटपुट बारिश और भारी बारिश होने की संभावना है। IMD ने अगले 2 दिनों में 40 जिलों के लिए इसी तरह के मौसम स्थिति की भविष्यवाणी की है। शनिवार तक प्रदेश में संभवतया सुहाना मौसम ही देखने को मिलेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Weather Update.png

Weather Update Today

Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों में हल्की से भारी बारिश की भविष्यवाणी की। मौसम एजेंसी ने पहले गुरुवार तक पूर्व, उत्तर-पूर्व और पूर्व मध्य भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की थी।


IMD Report के मुताबिक, “उत्तरी छत्तीसगढ़ और इसके आसपास के क्षेत्रों पर दबाव कमजोर हो गया और उसी क्षेत्र में एक अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र (LPA) में बदल गया। इस सिस्टम के धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और इससे सटे दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने की उम्मीद है। इस हलचल के दौरान, निम्न दबाव क्षेत्र के और कमजोर होने और अंततः आज वायुमंडल में घुल जाने की संभावना है। इसलिए इसका प्रभाव क्षेत्र के भारतीय राज्यों में महसूस किया जा सकता है।”


इन जिलों में जारी 4 दिनों तक होगी अच्छी बारिश
बहराइच, लखीमपुर खीरी, फतेहपुर, रायबरेली, उन्नाव, कानपुर नगर, हमीरपुर, बांदा, इटावा, औरैया, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, बदायूं, कासगंज, फर्रुखाबाद और इसके आसपास के क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा सिद्घार्थनगर, संत कबीर नगर, बस्ती, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर देहात, महोबा, झांसी, जालौन, कन्नौज, हरदोई, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, कासगंज, फर्रुखाबाद, आगरा, हाथरस, संभल, अमरोहा, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद और इसके आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ कही छिटपुट तो कहीं झमाझम बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरने की संभावना है।