1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आवारा पशुओं से नाराज ग्रामीण, पशुओं को प्राथमिक स्कूल में बांधा

विद्यालय का माहौल देख अध्यापकों ने स्कूल में छुट्टी कर दी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखीमपुर खेरी

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 13 Jul 2018, 1:28 PM IST

Villegers angry due to animals in Lakhimpur Kheri

आवारा पशुओं से नाराज ग्रामीण, पशुओं को प्राथमिक स्कूल में बांधा

लखीमपुर-खीरी. आवारा पशुओं द्वारा फसल को लगातार नुकसान पहुंचाये जाने से नाराज ग्रामीणों के सब्र का बांध आखिरकार टूट ही गया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर न केवल इन आवारा मवेशियों को लाकर एक प्राथमिक स्कूल में बांध दिया बल्कि स्कूल के बाहर लाठी लेकर खड़े हो गए। विद्यालय का माहौल देख अध्यापकों ने स्कूल में छुट्टी कर दी।

प्राइमरी स्कूल में बांधे जानवर

धौरहरा तहसील क्षेत्र के गुरघुट्टाबुजुर्ग के गांव मूड़ी कोरियाना कोरियाना के ग्रामीणों ने करीब 50 गोवंशीय पशुओं को पकड़ कर बृहस्पतिवार की सुबह 5 बजे गांव के प्राथमिक स्कूल में बांध दिया। पशु खुद हाथों में लाठी डंडे लेकर विद्यालय के बाहर खड़े हो गये। सात बजे जब गांव के पढऩे वाले बच्चे और शिक्षक रामकिशोर शुक्ला, देवी सिंह, अशोक कुमार अस्थाना, प्रमोद कुमार, बालकराम वर्मा और शिक्षामित्र लक्ष्मी शुक्ला पहुंची तो स्कूल में बधे पशुओ को देख दंग रह गये। ग्रामीणों से पशुओं को हटाने के लिए शिक्षकों ने कहा तो वहं नहीं माने। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों के समस्या का निराकरण न कराने तक अड़े रहने की धमकी दी।

स्कूल में कर दी गई छुट्टी

मजबूरन शिक्षकों ने स्कूल आये बच्चों को स्कूल के बाहर जमीन पर बैठा कर पढ़ायी शुरू कराई। पर यह कुछ देर ही चला, फिर शिक्षकों ने बीओ से बात करने के बाद बच्चों को छुट्टी दे दी । स्कूल में मौजूद ग्रामीणों में बाबूराम मिश्रा, प्रशांत, पिंकू, रामचंद्र, शिवसरन मिश्र, विनय कुमार, दिनेश कुमार, बालगोविंद, कमलकिशोर, चुन्नू लाल, धनीराम व अखिलेश आदि ने बताया कि पहले गेंहू बोया था । वह भी यह आवारा पशुओं ने नष्ट कर दिया। खेतों में जो गन्ना लगा है उसे भी यह पशु बर्बाद कर रहे हैं । कई बार समाधान दिवस में शिकायत करने के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हो सका । मजबूरन यह तरीका अपनाना पड़ा। शायद इससे ही कुछ समाधान हो सके।

बड़ी खबरें

View All

लखीमपुर खेरी

उत्तर प्रदेश