4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घास काट रहे किसान पर जंगली-सुअर का हमला, इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

चीख-पुकार सुनकर आस-पास काम कर रहे किसान बचाने के लिए दौड़े...

2 min read
Google source verification
Wild pig attack on farmer in Lakhimpur Kheri UP news

घास काट रहे किसान पर जंगली-सुअर का हमला, इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

लखीमपुर-खीरी. इन दिनों थाना मितौली क्षेत्र के कई गांव जंगली सुअर- के हमलों से डरे हुए हैं। जंगली सुअर- द्वारा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हमला कर कई लोगों को घायल किया जा चुका है। इसी कड़ी में जंगली सुअर- ने नदी किनारे घास काटने गए 55 वर्षीय एक व्यक्ति को रविवार की सुबह घायल कर दिया। जंगली सुअर- के इस हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। घायल ग्रामीण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जंगली सुअर- ने किया हमला

जानकारी के अनुसार, थाना मितौली क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर के मजरा मुसादेई निवासी रूपराम कश्यप (55) रविवार की सुबह करीब आठ बजे घास काटने के लिए नदी किनारे गए हुए थे। रूप राम घास काट रहे थे। इसी बीच अचानक एक जंगली सुअर- ने उन पर हमला कर दिया। रूपराम कुछ समझ पाते इससे पहले ही जंगली सुअर- ने उसे लहूलुहान कर दिया। रूप राम की चीख-पुकार सुनकर आस-पास काम कर रहे किसान उसे बचाने के लिए दौड़े। भारी शोर-गुल की आवाज सुनकर जंगली सुअर- वहां से भाग निकला लेकिन तब तक रूपराम गंभीर रूप से घायल हो चुका था। उसे गंभीर चोटें आईं थीं। स्थानीय लोगों द्वारा रूपराम के परिवार को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए पहले तो स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस खबर के फैलने के बाद लोगों में भय का माहौल बन गया है।

पहले भी दो लोग हुए थे घायल

इससे पहले भी जंगली सुअर- के हमले से क्षेत्र के ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में किया गया था। इस घटना की बावत डीएफओ नार्थ ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। टीम भेजी गई है। हमला करने वाले जानवर की पहचान जल्द ही कर ली जाएगी।