
ललितपुर. नेशनल हाईवे 44 ललितपुर सागर पर एक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से एक ट्रक की टक्कर मारने से 5 लोगों की मौत हो गई और 9 गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला शहर कोतवाली के गांव बमरोला का है। जहां से थाना नाराहट के गांव सिंगरवारा के ग्रामीण अपना अनाज बेचकर ट्रॉली में बैठकर गॉव जा रहे थे। अभी वह हाइवे पर बमरोला गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से ट्राला ने जोरदार टक्कर मारी जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 9 गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भीषण दुर्घटना देर रात लगभग 1:00 बजे के आसपास हुई प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उन्होंने बताया कि जैसे ही बड़े ट्राला ने ट्रेक्टर में जोरदार पीछे से टक्कर मारी तो कुछ दूर तक ट्रेक्टर घसीटता हुआ चला गया । ट्रेक्टर पर 20 से 25 लोग सवार थे जो आपस पास के दो गांवों के निवासी बताये जा रहे है। जैसे ही भीषण टक्कर हुई सभी लोग इधर उधर छिटक कर गिर गए। कुछ लोग ट्रेक्टर के साथ ही घिसटते चले गए। क्योंकि जब दुर्घटना हुई वहां पर घन घोर अंधकार था इसीलिए किसी को कुछ समझ नहीं आया । ज्यादातर लोगों की बेहोशी की हालत में हो गई थी टक्कर के बाद दो चार लोग झटककर दूर घर गए थे जो होश में थे उन्होंने सारा मंजर अपनी आंखों से देखा । दुघटना में घायलो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और गम्भीर घायलों को मेडिकल कालेज रैफ़र कर दिया गया है ।
पुलिस अधिकारियों ने किया घटना स्थल का दौरा
जैसे ही इस दुर्घटना की सूचना जिला मुख्यालय पर आई पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया । आनन-फानन में पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल के साथ अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता क्षेत्राधिकारी हिमांशु गौरव एवं सदर कोतवाल महेश प्रसाद पांडे ने पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल का दौरा किया एवं घायलों का हाल-चाल जानने के लिए पूरा पुलिस महकमा जिला चिकित्सालय पहुंचा । जहां पर घायलों को हर सम्भव मदद देने की बात भी कही गई ।
घटना स्थल पर मौजूद डायल 100 पुलिस पर पीड़ितों ने लगाए रुपये लूटने के गम्भीर आरोप
जिस स्थल पर यह भीषण दुर्घटना हुई वहीं पास में डायल हंड्रेड पुलिस गश्त पर मौजूद थी । दुर्घटना की आवाज सुनकर डायल हंड्रेड पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची मगर यहां पर 100 नम्बर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाने का काम किया तो वहीं डायल हंड्रेड की पुलिसकर्मियों ने गल्ला मंडी से अपना अनाज बेच कर जा रहे किसानों की जेवों से रुपये साफ कर दिए । ऐसा आरोप दुर्घटना में घायल व्यक्तियों ने डायल हंड्रेड पुलिस पर लगाया है । दर्घटना में घायल एक व्यक्ति ने मीडिया को व्यान दिया कि मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड ने मदद करने की अपेक्षा मृतकों की जेब से पैसा निकाल लिया । आपको बताते चलें की डायल हंड्रेड पुलिस पर अबे जोगाई के आरोप पहले भी लगते रहे हैं ।
किसान मंडी से अपना गल्ला बेच कर जा रहे थे घर
दुर्घटना में मृत और घायल सभी किसान जिला मुख्यालय पर गल्ला मंडी में अपना अनाज बेचने के लिए आए थे और यहां से देर रात्रि अनाज बेच कर जा रहे थे । अनाज बेचा हुआ पैसा वह अपने पास रखे हुई थे । कुछ लोगों ने यहीं से खेती के लिए खाद बीज खरीदा और ट्रैक्टर पर लादकर सभी ग्रामीण अपने अपने गांव वापस जा रहे थे तभी रास्ते में है या हादसा हो गया ।
पांच लोगों की मौत से गांव में मचा कोहराम
जैसे ही दुर्घटना की खबर गांव में पहुंची वैसे ही गांव में कोहराम मच गया क्योंकि सभी घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल लाया गया था इसीलिए गांव के ज्यादातर लोग जिला अस्पताल आ गए 5 मौतों के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है । मृतकों में खंजू 35 वर्ष खरगे 50 वर्ष मुलायम सिंह 45 वर्ष में तिलक सिंह 23 वर्ष भगत सिंह 22 वर्ष बताए गए हैं। ट्रैक्टर भगत सिंह चला रहा था।
जिला अस्पताल में घायलों को नही मिले पलंग
इस भीषण दुर्घटना में घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया मगर जिला चिकित्सालय के पुरुष वार्ड में घायल व्यक्तियों के लिए पलंग नहीं मिले उन्हें नीचे जमीन पर गद्दा बिछा कर लिटाया गया । मगर दुर्घटना में घायल मरीज काफी बेचैन नजर आए उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया ।
इनका कहना है
दुर्घटना के बाद घायलों का इलाज जानने पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल जिला अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने बताया कि यह दर्दनाक दुर्घटना ओवरलोडिंग के कारण हुई है क्योंकि ट्राली में खाद भरा हुआ था और उस पर गांव के आदमी बैठे हुए थे । जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली तत्काल पुलिस प्रशासन ने मौके पर जाकर स्थिति संभाली उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है जिनकी हर संभव मदद की जाएगी और मृतकों के लिए हर संभव मदद लाया जाएगा जिसके लिए ही शासन को सूचित किया जाएगा । डायल हंड्रेड पुलिस पर लगे आरोपों के बारे में उन्होंने कहा कि हम इसकी जांच कराएंगे हालांकि पुलिस ऐसा कृत्य नहीं कर सकती ।
Published on:
07 Oct 2017 01:06 pm

बड़ी खबरें
View Allललितपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
