
गलत नीतियों के खिलाफ बोलने वाली हर आवाज को दबा देती है भाजपा: प्रदीप जैन आदित्य
ललितपुर. तालबेहट कस्बे में एक कार्यक्रम में आये पूर्व ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं कांग्रेस के स्टार प्रचारक प्रदीप जैन आदित्य ने मोदी और योगी की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं। जहां मोदी चुनाव के पहले कहते थे कि हम कश्मीर समस्या का स्थाई समाधान कर कश्मीरी पंडितों को विस्थापित करेगें, गाय गंगा की बात करने वाली सरकार ना तो गंगा को साफ कर पाई और न गाय को मां का दर्जा दे पाई।
सच से लिए बोलने वाली हर आवाज को दबा देती है भाजपा
भाजपा शासित मिजोरम, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड जैसे राज्यों में गाय का मांस खुले आम बेचा जाता है। भाजपा के कई मंत्री बीप का खुलकर समर्थन करते हैं। वहीं चुनाव के वक्त गाय गंगा और राम मंदिर याद आने लगते है। जिन मोदी को उत्तर प्रदेश के लोगों ने प्यार दुलार दिया, उन्हीं मोदी के मॉडल राज्य गुजरात में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को मारपीट कर दुत्कार कर खदेड़ा गया। प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक गुजरात से यूपी और बिहारियों के भगाए जाने पर मौन रहे। मोदी और साईं की जोड़ी घमंड में इतनी ज्यादा चूर हो चुकी है कि उनकी गलत नीतियों के खिलाफ बोलने वाली हर आवाज को वह दबा देते हैं। कितने शर्म की बात है जो कहते थे कि मां गंगा ने हमें बुलाया है, वही मोदी गंगा पर बलिदान होने वाले प्रोफेसर जीडी अग्रवाल के त्याग पर 2 शब्द भी ना बोल सके।
नितिन गडकरी और उमा भारती जैसे केंद्रीय मंत्रियों ने तक स्वामी सानंद की मौत पर दो शब्द नहीं कहे। मोदी सरकार सिर्फ झूठ की बुनियाद पर लोगों की भावनाओं पर से खिलवाड़ करते हुए 2014 में अपनी सरकार बनाई थी। अब भारतीय जनता इनके झूठ को समझने लगी है और 2019 के परिणाम में जनता इनको सत्ता के से बेदखल कर देगी।
निर्दोषों पर भी गोलियां चलाने से नहीं चूकती सरकार
केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद उमा भारती के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में बुंदेलखंड के विकास के लिए दर्जनों योजनाएं थी। इनसे हजारों बेरोजगारों को रोजगार मिलता। वहीं, योजनाएं क्षेत्रीय सांसद की निष्क्रियता से अन्य राज्यों को चली गई। मगर यहां के जनप्रतिनिधियों ने उन्हें रोकने का प्रयास तक नहीं किया। केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय, राजकीय कृषि कॉलेज, रेल नीर कारखाना एम्स, सहित कई योजनाएं जो बुन्देलखण्ड की तक़दीर बदल देती। उन्हें बुंदेलखंड से दूर ले गई। एक तरफ मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार बुंदेलखंड विकास योजना बनाकर 5 करोड़ का बजट बुंदेलखंड को देती है। वहीं दूसरी ओर योगी सरकार चुनाव के पहले बुंदेलखंड विकास परिषद बनाने की बात तो करते हैं, मगर एक साल बीतने पर भी बुंदेलखंड विकास परिषद नहीं बन पाता है। यह सरकार सिर्फ एनकाउंटर वाली सरकार बन कर रह गई है, जो निर्दोषों पर भी गोलियां चलाने में नहीं चूकती।
आर-पार की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस
उन्होंने जनपद ललितपुर बिजली पानी और सड़क की समस्या के खिलाफ आवाज उठाने वाले बुंदेलखंड विकास सेना के कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन ने बुंदेलखंड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर तथा उनके कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे ख़त्म नहीं किए, तो कांग्रेसी उनके समर्थन में आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।
Updated on:
18 Oct 2018 07:28 pm
Published on:
18 Oct 2018 07:11 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
