
a2
ललितपुर के थाना गिरार में 8 दिन पहले एक रेप की वारदात हुई थी। रेपिस्ट कोई और नहीं बल्कि पीड़िता का रिश्ते में देवर था। महिला को घर में अकेला पाकर उसने रेप किया था। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर भाग गया था। फिलहाल पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रात 12 बजे घर में घुसा
30 साल की पीड़िता का आरोप है कि 31 मार्च को वो घर में अकेली थी। उसका पति खेत में फसल की कटाई करने गया था। खेत में उस रात थ्रेसर चल रही थी। रात के 12 बज चुके थे। तभी रिश्ते में लगने वाला देवर उसके कमरे में घुस आया।
देवर के सामने गिड़गिड़ाई पर वो नहीं माना
पीड़िता के मुताबिक, जब वो गहरी नींद में थी तभी उसे लगा किसी ने उसे छू लिया है। जैसे ही उसकी नींद खुली तो देखा कि उसका देवर सामने खड़ा है। उसने विरोध किया तो देवर ने उसे दबोच लिया। पीड़िता उससे हाथ जोडकर गिड़गिड़ाई पर उसे रहम नहीं आया। उसके साथ जबरदस्ती रेप की घटना को अंजाम दिया गाय।
5 दिन तक पति को कुछ नहीं बताया
रेप की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पीड़िता और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे दी। पीड़िता उसकी धमकी से डर गई। जब पति घर आया तो उसने डर के मारे कुछ नहीं बताया।
पति ने पूछा उदास क्यों हो?
घटना के बाद से पीड़िता उदास रहने लगी। पति ने एक दिन पूछ लिया कि उदास क्यों रहती हो। तब उसने हिम्मत करके आपबीती सुनाई। इसके बाद थाने पहुंचकर पति ने मामला दर्ज करवाया।
आरोपी जेल भेजा गया
गिरार थाना प्रभारी राजकुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि मुकदमा लिखने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है।
Published on:
09 Apr 2023 09:43 am

बड़ी खबरें
View Allललितपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
