ललितपुर

लव स्टाेरी : 44 वर्ष की खूबसूरत महिला का 20 वर्ष का प्रेमी, हत्या का जब हुआ खुलासा चाैंक गए सब

अजब प्रेम की गजब कहानी। चाैंक गए। प्रेम अंधा हाेता है न उम्र देखता है न धर्म। एक गजल के बाेल भी कुछ इस तरह हैं गाैर करें।

2 min read
लव स्टाेरी : 44 वर्ष की खूबसूरत युवती का 20 वर्ष का प्रेमी, हत्या का जब हुआ खुलासा चाैंक गए सब

ललितपुर. अजब प्रेम की गजब कहानी। चाैंक गए। प्रेम अंधा हाेता है न उम्र देखता है न धर्म। एक गजल के बाेल भी कुछ इस तरह हैं गाैर करें। "इश्क नचाए जिसको यार, फिर वह नाचे बीच बाजार"। इस हत्याकांड की कहानी के जड़ में कुछ ऐसा ही मामला है। प्रेमी की उम्र करीब 20 वर्ष और प्रेमिका की उम्र करीब 44 वर्ष के आसपास है। नजरें मिलीं और इश्क हाे गया। पर इस अवैध सम्बन्धों में बाधक बन रहे पति का क्या किया जाए। याेजना बनी और पति की हत्या कर उसको रास्ते से हटा दिया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस और अपर पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। और हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुट गए।

खुलासा हुआ चाैंके लाेग :- मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बुढ़वार का है। जहां गांव के बाहर सुनसान इलाके में ड्राइवर (50 वर्ष) का शव लहूलुहान हालत में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया। प्रथमदृष्टया युवक के सिर और मुंह और शरीर पर कई धारदार हथियारों की चोटों के निशान मौजूद थे। जिससे अनुमान लगाया गया कि उसकी हत्या कर शव को फेंका गया है। सूचना पर पहुंचे अपर एसपी ब्रजेश कुमार सिंह और कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ग्रामीणों ने बताया, मृतक ग्राम बुढ़वार निवासी मनोज ड्राइवर है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस, फॉरेंसिक टीम एवं एसओजी टीम, स्वाट टीम मामले को लेकर जांच में जुटी। और 24 घंटे बीतने से पूर्व ही पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया।

दाेनाें में हुआ प्रेम :- मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ था जिसमें प्रेमी की उम्र करीब 20 वर्ष के आसपास बताई गई और प्रेमिका की उम्र 44 वर्ष के आसपास थी। इस अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुये अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ था। काशीराम कालौनी निवासी 44 वर्षीय महिला दीपमाला सक्सेना एक ब्रेड फैक्ट्री में काम करती थी और वहीं पर मोहल्ला सदन शाह निवासी 20 बर्षीय जयराम सेन पुत्र कमल सेन काम करता था। महिला आर्थिक तंगी से गुजर रही थी जिसके चलते वह मनोज सेन से कभी कभार कुछ पैसा उधार ले लिया करती थी। और इसी तारतम्य में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल पड़ा।

पति काे नाजायज संबंधों का पता चला :- इस नाजायज संबंधों की खबर उसके पति को लग गई। इसके बाद पति की हत्या करने की योजना बनाई गई। कमल सेन अपने दोस्त की गाड़ी लेकर मनोज के घर पहुंचा। अपने रिश्तेदार की बीमारी का बहाना बनाकर उसे भोपाल ले जाने की कहकर अपने साथ ले आया। रास्ते में कमल सेन ने मनोज की हत्या कर दी। इस प्रेम कहानी के खुलासा होने के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने महिला और युवक दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Updated on:
17 Dec 2020 06:41 pm
Published on:
17 Dec 2020 05:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर